मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दिल्ली के शाहदरा में घर के अंदर मिले महिला और 4 बच्चों के शव: कमरे में अंगीठी जलाकर रहा था परिवार, दम घुटने से हुई मौत

नई दिल्ली: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक महिला और उसके 4 बच्चों के शव घर में मिलने से हड़कंप मच गया है| शाहदरा के सीमापुरी इलाके में एक महिला और उसके 4 बच्चों के शव उनके घर के अंदर से मिले ह…

दिल्ली के शाहदरा में घर के अंदर मिले महिला और 4 बच्चों के शव: कमरे में अंगीठी जलाकर रहा था परिवार, दम घुटने से हुई मौत
दिल्ली के शाहदरा में घर के अंदर मिले महिला और 4 बच्चों के शव: कमरे में अंगीठी जलाकर रहा था परिवार, दम घुटने से हुई मौत | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक महिला और उसके 4 बच्चों के शव घर में मिलने से हड़कंप मच गया है|  शाहदरा के सीमापुरी इलाके में एक महिला और उसके 4 बच्चों के शव उनके घर के अंदर से मिले हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है| बताया जा रहा है कि परिवार कमरे में अंगीठी जलाकर सोया था और उससे निकलने वाले जहरीले धुएं की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने बताया मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है|



दिल्ली पुलिस के मुताबिक,शाहदरा के पुरानी सीमापुरी इलाके के मकान नम्बर 57 में 4-5 लोगों के बेसुध पड़े होने की सूचना मिली| मौके पर सीमापुरी की स्थानीय पुलिस पहुंची. पांचवीं मंजिल (ग्राउंड+4) पर केवल एक कमरा है, जहां तीन बच्चे और एक महिला मृत पाए गए| एक अंगीठी भी वहां इस्तेमाल हुई पायी गयी और कमरे में धुएं की गंध मौजूद थी||



स्थानीय लोगों के मुताबिक मोहित कालिया (उम्र- 35 साल) के साथ उसकी पत्नी-राधा (उम्र- 30 साल) और 4 बच्चे (दो बेटियां 11 साल और 4 साल), दो बेटे (उम्र-8 साल और 3 साल) वहां रह रहे हैं| उसकी पत्नी और 3 बच्चे कमरे के अंदर घटनास्थल पर मृत पाए गए| 




शाहदरा के अतिरिक्त DCP निशांत गुप्ता ने कहा,''एक बजे हमें सूचना मिली कि एक घर में कुछ लोग मृत पाए गए हैं। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो वहां पर हमें एक महिला और तीन बच्चों के शव मिले। जांच में पता चला कि पति एक बच्चे को लेकर गया हुआ है| बाद में हमें महिला का पति और बच्चा भी मिल गया और वो बच्चा भी मृत पाया गया। कुल 5 लोगों के शव बरामद हुए हैं। प्रथम दृष्टि लग रहा है कि दम घुटने से उनकी मृत्यु हुई है क्योंकि हमें कमरे से बुझी हुई अगीठी मिली है। मामले में जांच जारी है|




वहीं, पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) आर सत्यसुंदरम के अनुसार, 35 वर्षीय मोहित कालिया अपनी पत्नी राधा और चार बच्चों के साथ पुराने सीमापुरी इलाके के जिस फ्लैट में रहता था, उसके मालिक शालीमार गार्डन निवासी अमरपाल सिंह हैं। सत्यसुंदरम ने बताया कि शुरुआती जांच से संकेत मिले हैं कि राधा और उसके बच्चों की ठंड से बचने के लिए कमरे में रखी अंगीठी से निकलने वाले जहरीले धुएं से दम घुटने के कारण मौत हो गई। हालांकि, उन्होंने कहा कि मौत की असल वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगी। 



फ्लैट के मालिक (Flat owner) ने बताया कि कुछ दिन पहले ही हमने ये घर किराए पर दिया था लेकिन उनसे कभी व्यक्तिगत रूप से मुलाकात नहीं हुई थी। मेरे पिता ने आज सुबह कागजी कार्रवाई के लिए उनके पास आए लेकिन घर के अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर लौट आए। बाद में पुलिस ने हमें घटना की जानकारी दी कि घर के अंदर से 4 बच्चे और एक महिला मृत पाए गए हैं। हमें बताया गया है कि पति बाद में आया था|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।