कोलकाता: भाजपा से निलंबित नेता नूपुर शर्मा और भाजपा से निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल की विवादित बयान को लेकर पश्चिम बंगाल में हुए हिंसक झड़प की घटनाओं को लेकर भाजपा सांसद और पश्चिम बंगाल भाजपा उपाध्यक्ष सौमित्र खान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राज्य में केंद्रीय फोर्स को तैनात करने का आग्रह किया है। इन घटनाक्रमों के कारण हावड़ा जिले के कई क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था।
BJP सांसद सौमित्र खान ने चिट्ठी में कहा है कि,'', पश्चिम बंगाल का इतिहास और महत्व भुलाने वाला नहीं है और न ही नजरअंदाज किया जा सकता है। कभी यह कहावत काफी प्रसिद्ध हआ करती थी, पश्चिम बंगाल आज सोचती है. देश उसे कल सोचता है।। लेकिन अत्यंत दुखी मन से आपको बताना चाहता हूँ की पश्चिम बंगाल दिन प्रतिदिन गर्त में जा रहा है।
मैं आपको सिर्फ इस सप्ताह के बारे में अवगत कराना चाहता हूँ की, दिनांक 9 जून को हावड़ा में प्रदर्शन के नाम पर राष्ट्रिय राजमार्ग-6. लगभग 12 घंटे तक बाधित किया गया जिसके कारण लार्यो लोग प्रभावित हए । वैसे ही 10 जून को पार्क सर्कस में अत्यंत दुखी करने वाला घटना घटित हुआ .वहीं डोमजूर थाना में रोहिंगियाँ व तृणमूल के गुंडों के द्वारा राज्य पुलिस को बर्बरता से पीटा गया।
उन्होंने पत्र में आगे लिखा कि,''पश्चिम बंगाल में अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। माँ-माटी-मानुष के नाम पर सता पर आने वाली तृणमूल की सरकार पूर्ण रूप से विफल हो चुकी है। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री और राज्य के गृहमंत्री के चुनाव क्षेत्र भवानीपुर में ही डबल मर्डर केस की घटना होती है । पश्चिम बंगाल की जनता त्राहिमाम कर रहे हैं. लोग डरे हुए हैं. प्रदेश की जनता खौफ में हैं। गुंडे - मवाली पर कोई अंकुश नहीं है। रोहिंगिया का घुसपैठ लगातार बढ़ रहा है तथा उनके द्वारा अपराध प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। रोहिंगिया को राज्य सरकार मोहरा बना कर प्रदेश के जनता पर जुल्म ढा रही है।
अमित शाह से सौमित्र खान ने कहा कि,' मैं आपसे अनुरोध करना चाहता ह कि पश्चिम बंगाल को जलने से आप कृपया बचा ले । हमारा बंगाल सुरक्षित नहीं है। अतिशीघ केंद्रीय बल नियुक्त करे उनके जिम्मे पश्चिम बंगाल की सुरक्षा सौपें। मुझे आशा है, आप जल्द ही हम सब पश्चिम बंगाल वासियों को इस दमनकारी और अत्याचारी सरकार से सुरक्षित रखने में हमारी मदद करेंगे।