नई दिल्ली: मोदी सरकार पर हमला करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह ने कहा ,''Sushmita Sen को Lalit Modi मिल जाता है लेकिन PM Modi को Lalit Modi, Nirav Modi, Mehul Choksi नहीं मिलते। विजय माल्या 10000 करोड़ रुपये, नितिन संदेसरा 6,000 करोड़ रुपये लेकर भाग गए। DHFL ने BJP को 27 करोड़ रुपये का चंदा देकर 34,000 करोड़ रुपये का घोटाला किया। Modi की ED से ये सब नहीं पकड़े जाते।
आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह ने कहा,''BJP भारत के इतिहास में भ्रष्टाचार का कीर्तिमान बनाने वाली पार्टी है। जिसका राष्ट्रीय अध्यक्ष रक्षा सौदे में कैमरे पर पैसे (दलाली) लेते पकड़ा गया हो, आज वो BJP एक के बाद एक कई फ़र्ज़ी मामले Delhi Govt के ख़िलाफ़ बना रही है।
संजय सिंह ने कहा,'फ़र्ज़ी केस पर अजीब तर्क देती है BJP, कोई मोदी जी पर 3 हत्या का झूठा Case करे और कहे कि जांच करा लो क्या दिक़्क़त है। हत्या की ही नही तो डर किस बात का? भाजपाई इसी प्रकार के हास्यास्पद तर्क दे रहे है। कोई आदेश गुप्ता पर बलात्कार का केस करे और कहे जांच करा लो। हम बंदर घुड़कियों से नहीं डरते, हम पूरे देश के सामने BJP को बेनक़ाब करेंगे।
संजय ने कहा,'मोदी जी को केजरीवाल जी से “डर लगता है”। उन्होंने कहा,“मोदी जी को केजरीवाल जी के- शिक्षा मॉडल, स्वास्थ्य मॉडल, बिजली मॉडल, बुज़ुर्गों की तीर्थ यात्रा मॉडल, फ़्री बस यात्रा मॉडल से डर लगता है| उन्होंने कहा,'' मोदी जी को इतना डर लगता है कि उनके सपने में भी केजरीवाल जी आते हैं।”