मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक के बाद भी नहीं बनी बात: जारी रहेगी रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल, दिल्ली पुलिस से माफी की मांग समेत रखीं दो शर्तें

नई दिल्‍ली : NEET PG 2021 की काउंसलिंग की मांग कर रहे रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है। नीट-पीजी काउंसिलिंग में देरी को लेकर दिल्ली में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी रहे…

स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक के बाद भी नहीं बनी बात: जारी रहेगी रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल, दिल्ली पुलिस से माफी की मांग समेत रखीं दो शर्तें
स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक के बाद भी नहीं बनी बात: जारी रहेगी रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल, दिल्ली पुलिस से माफी की मांग समेत रखीं दो शर्तें | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली : NEET PG 2021 की काउंसलिंग की मांग कर रहे रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है। नीट-पीजी काउंसिलिंग में देरी को लेकर दिल्ली में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी रहेगी| डॉक्टरों की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के साथ बैठक के बाद भी नहीं हल हुआ मामला|  हालांकि, एम्स दिल्ली रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) ने 29 दिसंबर को हड़ताल वापस लेने का फैसला (Strike Take Back) किया है| उन्होंने कहा कि सभी सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी. बता दें कि अपनी मांगों पर अड़े रेजिडेंट डॉक्टर्स पिछले कुछ दिनों से विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन FORDA की हड़ताल फिलहाल जारी रहेगी|



फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) अध्यक्ष डॉ. मनीष ने कहा कि ,''बैठक में फैसला हुआ है कि हम अपनी हड़ताल को जारी रखेंगे। पुलिस ने कल हमारे साथ जो किया उनके खिलाफ अब तक कुछ नहीं हुआ, जब तक एफआईआर वापस नहीं होती और लिखित माफी नहीं मांगी जाती तब तक हम हड़ताल वापस नहीं लेंगे|



इससे पहले , एक डॉक्टर ने बताया था, NEET-PG काउंसलिंग की मांग जारी है, इसके अलावा हम अतिरिक्त DCP रोहित मीना की बर्ख़ास्तगी की मांग कर रहे हैं।"रोहित मीना द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया और उन्होंने प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों पर लाठीचार्ज करवाई|



बैठक से पहले, FORDA अध्यक्ष डॉ. मनीष ने कहा था कि,''स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 6 जनवरी को कोर्ट में सुनवाई में वो कोशिश करेंगे कि काउंसलिंग की तारीख़ आ जाए और रेजिडेंट डॉक्टर के साथ कल पुलिस की मारपीट के लिए हमने दिल्ली पुलिस की तरफ से माफी मांगी। उन्होंने खेद जताया और कहा था कि लिखित में माफी मिल जाएगी| उन्होंने कहा था कि एफआईआर को वो रद्द करा देंगे। अभी हमारी रात 8 बजे बैठक है, उसके बाद हम फैसला लेंगे। जब तक हमारा फैसला नहीं आता, तब तक हड़ताल चल रही है|



https://www.thevirallines.net/delhi-news-resident-doctors-protest-over-delay-in-neet-pg-counseling-outrage-among-doctors-due-to-police-action



इससे पहले,'आज दोपहर ही  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने NEET PG काउंसलिंग में हो रही देरी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे रेजिडेंट डॉक्टर के साथ बैठक की थी। बैठक के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा था,'' रेजिडेंट डॉक्टर तुरंत काउंसलिंग शुरू करने के लिए कई दिनों से अपना विरोध दर्ज़ कर रहे हैं। सभी रेजिडेंट डॉक्टर के साथ आज मेरी विस्तार से बैठक हुई। 



केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था,''सुप्रीम कोर्ट में केस होने से हम काउंसलिंग नहीं कर पा रहे हैं| 6 जनवरी को कोर्ट में सुनवाई है इससे पहले भारत सरकार की ओर से हम सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट जमा कर देंगे। 



मनसुख मांडविया ने कहा था,''हमारे डॉक्टर कल जब धरना दे रहे थे तब उनके साथ पुलिस की ओर से दुर्व्यवहार हुआ हो तो उसके लिए मैं खेद व्यक्त करता हूं| मैं सभी डॉक्टरों से अपेक्षा करता हूं कि कोविड के संकट में हमारे देश के नागरिकों, मरीज़ों को दिक्कत न हो उसके लिए अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर लें| बता दें सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है| पिछले एक साल से एडमिशन के लिए काउंसिलिंग बंद है|



https://www.thevirallines.net/delhi-news-health-minister-mansukh-mandaviya-held-a-meeting-with-the-agitating-resident-doctors-over-the-delay-in-neet-pg-counseling



केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के साथ बैठक के बाद फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) अध्यक्ष के डॉ. मनीष ने कहा था,''''हम वापस सफदरजंग अस्पताल जा रहे हैं जहां सभी डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं। मंत्री के साथ जो भी बातचीत हुई है वो हम डॉक्टरों के सामने रखेंगे। आगे जो भी फैसला होगा वो सब मिल कर लेंगे|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।