मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

ATM कैश वैन लूट हत्याकांड: वजीराबाद में हुई 'कैश वैन लूट' की घटना CCTV में कैद, भागते दिखे बदमाश; दिल्ली पुलिस ने जारी किया मुख्य आरोपी का स्केच

नई दिल्‍ली : उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में ATM की कैश वैन से लूट की घटना के मुख्य आरोपी का दिल्ली पुलिस ने स्केच जारी किया है। घटना मंगलवार 10 जनवरी की है। कैश वैन में लूट के बाद सिक्योरिटी गार…

ATM कैश वैन लूट हत्याकांड: वजीराबाद में हुई 'कैश वैन लूट' की घटना CCTV में कैद, भागते दिखे बदमाश; दिल्ली पुलिस ने जारी किया मुख्य आरोपी का स्केच
ATM कैश वैन लूट हत्याकांड: वजीराबाद में हुई 'कैश वैन लूट' की घटना CCTV में कैद, भागते दिखे बदमाश; दिल्ली पुलिस ने जारी किया मुख्य आरोपी का स्केच | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली :  उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में ATM की कैश वैन से लूट की घटना के मुख्य आरोपी का दिल्ली पुलिस ने स्केच जारी किया है। घटना मंगलवार 10 जनवरी की है। कैश वैन में लूट के बाद सिक्योरिटी गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी| वजीराबाद इलाके में मंगलवार शाम को हुई ATM की कैश वैन लूट की घटना के दो CCTV फुटेज सामने आए हैं|


CCTV फुटेज में बदमाशों को नकदी से भरा बैग लूटने के बाद गली में भागते देखा जा सकता है| फुटेज में देखा जा सकता है कि सीएमएस कंपनी की कैश वैन वजीराबाद इलाके के जगत सिंह फ्लाईओवर के पास खड़ी होती है|


 इसके बाद कैश वैन से पैसे से भरा बैग निकालकर ICICI बैंक के ATM में रखा जाता है तभी एक शख्स कैश वैन का एक चक्कर लगाता है और वह कैश वैन में तैनात 55 साल के सिक्योरिटी गार्ड को गोली मार देता है| इसके बाद हमलावर वैन से कैश लूट कर भाग जाते है|


कहा जा रहा है कि, कुल 10.78 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया गया| जिस वक्‍त लूट की घटना को अंजाम दिया गया, उस समय कैश वैन में एक सिक्योरिटी गार्ड, 2 कस्टोडियन और एक ड्राइवर मौजूद था|



गार्ड की हत्या कर ATM कैश वैन लूटकर भाग गए बदमाश 


गौरतलब है कि, मंगलवार शाम 4:50 बजे जगतपुर स्थित आईसीआईसीआई एटीएम के पास एक कैश वैन आकर खड़ी हुई| उसे वहां पर पैसे जमा करवाने थे| लेकिन तभी पीछे से आये हथियारबंद बदमाशों ने वैन पर गोली चला दी| गोली सीधे पचपन वर्षीय गार्ड जय सिंह को लगी और उसने दम तोड़ दिया| उतनी ही देर में आरोपी वैन में मौजूद सारा कैश लेकर फरार हो गए|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।