नई दिल्ली: निलंबित भाजपा नेता नुपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल की भड़काऊ टिप्पणी के खिलाफ दिल्ली की जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोगों ने आज विरोध प्रदर्शन किया। जामा मस्जिद के शाही इमाम का कहना है कि मस्जिद ने विरोध का कोई आह्वान नहीं किया।
जामा मस्जिद के शाही इमाम ने कहा कि,'मस्जिद कमेटी की ओर से विरोध का कोई आह्वान नहीं किया गया था। वास्तव में कल जब लोग विरोध करने की योजना बना रहे थे तो हमने उनसे स्पष्ट रूप से कहा था कि जामा मस्जिद (समिति) की तरफ से विरोध का कोई आह्वान नहीं है|
शाही इमाम ने कहा कि,हम नहीं जानते कि विरोध करने वाले कौन हैं, मुझे लगता है कि वे AIMIM के हैं या ओवैसी के लोग हैं। हमने स्पष्ट कर दिया कि अगर वे विरोध करना चाहते हैं, तो वे कर सकते हैं, लेकिन हम उनका समर्थन नहीं करेंगे|
दिल्ली पुलिस ने कहा कि,निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा और भाजपा से निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल के बयानों के खिलाफ लोगों ने जामा मस्जिद पर विरोध प्रदर्शन किया। हमने वहां से लोगों को हटा दिया है। स्थिति अब नियंत्रण में है|