नई दिल्ली: दिल्ली की साकेत कोर्ट परिसर में शुक्रवार सुबह पैसों को लेकर फायरिंग हुई| "गोलीबारी की घटना में दो लोगों, एक महिला और एक मुंशी को गोली लगी है।" फायरिंग में महिला गंभीर रूप से घायल हुई। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर एक वकील है। आरोपी वकील महिला पर फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गया। हालांकि, बाद में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की एक टीम ने साकेत कोर्ट परिसर में महिला पर फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घायल महिला की पहचान 40 वर्षीय एम राधा के रूप में हुई है, पीड़िता के पेट में दो और एक हाथ में गोली लगी है, और उसे साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता और आरोपी के बीच पैसे को लेकर विवाद था।
बताया जा रहा है,'' घायल महिला एम राधा ने पैसे दोगुने करने का झांसा देकर आरोपित वकील राजेंद्र झा से पैसे लिए थे। समय (पैसों को दोगुना करने का) पूरा होने के बाद जब वकील ने राधा से अपने पैसे मांगने लगे, तो राधा पैसे देने से आनाकानी करनी लगी| बाद यह विवाद कोर्ट जा पहुंचा| महिला के खिलाफ आईपीसी 420 (धोखाधड़ी) का मामला दर्ज किया गया था, और सुनवाई आज साकेत अदालत में होनी थी।
डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने कहा कि,''दिसंबर में FIR दर्ज़ हुई थी जिसमें आज की घटना की पीड़िता आरोपी है। महिला ने पैसों को दोगुना करने के वादे से एक व्यक्ति(गोली मारने वाला) से पैसे लिए थे, उसी मामले को लेकर ये दोनों कोर्ट आए थे। इस महिला पर धोखाधड़ी के और भी मामले चल रहे हैं। पुरुष यहां काफी समय से वकील था और वह घटना के समय अपनी यूनिफॉर्म में था|
चौधरी ने कहा कि,''इसने 4 राउंड फायर की जिसमें 3 गोली महिला को और एक मुंशी को लगी है। दोनों की हालत स्थिर है और दोनों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। दिल्ली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में चूक नहीं है। रोज़ आने वाले वकीलों को हमारे सुरक्षा कर्मी पहचानते हैं इसलिए उनको जाने देते हैं। हालांकि हम इस को मज़बूत करेंगे|