मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गाजीपुर फ्लावर मार्केट में लावारिस बैग में मिला IED बम: एनएसजी ने किया निष्क्रिय, विस्फोटक लगाने से पहले की गई थी रेकी; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही दिल्ली पुलिस

नई दिल्‍ली : दिल्‍ली के गाजीपुर फूल मार्केट में लावारिस बैग मिलने के शुक्रवार को अफरातफरी की स्थिति निर्मित हो गई| गणतंत्र दिवस से पहले पूर्वी दिल्ली स्थित गाजीपुर फूल मंडी में शुक्रवार सुबह मिले एक…

गाजीपुर फ्लावर मार्केट में लावारिस बैग में मिला IED बम: एनएसजी ने किया निष्क्रिय, विस्फोटक लगाने से पहले की गई थी रेकी; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही दिल्ली पुलिस
गाजीपुर फ्लावर मार्केट में लावारिस बैग में मिला IED बम: एनएसजी ने किया निष्क्रिय, विस्फोटक लगाने से पहले की गई थी रेकी; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही दिल्ली पुलिस | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली : दिल्‍ली के गाजीपुर फूल मार्केट में लावारिस बैग मिलने के शुक्रवार को अफरातफरी की स्थिति निर्मित हो गई| गणतंत्र दिवस से पहले पूर्वी दिल्ली स्थित गाजीपुर फूल मंडी में शुक्रवार सुबह मिले एक लावारिस बैग के अंदर से इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) एक्सप्लोसिव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया है। हालांकि, इससे कोई नुकसान नहीं हुआ और बम स्क्वॉड ने कंट्रोल ब्लास्ट के जरिए समय रहते इसे डिफ्यूज कर दिया।  



गाजीपुर से बरामद IED का वजन करीब तीन किलो था। NSG को दिल्ली पुलिस से सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली और दोपहर करीब 1.30 बजे विस्फोटक को निष्क्रिय कर दिया गया| इस तरह 26 जनवरी से पहले दिल्ली दहलाने की साजिश को दिल्ली पुलिस ने नाकाम कर दिया है| 



दरअसल, शुक्रवार की सुबह गाजीपुर फूल मार्केट में एक लावारिस बैग पड़ा था। लोगों तत्काल संदिग्ध बैग की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधी दस्ता और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। जांच करने पर पुलिस को बैग से आईईडी विस्फोटक मिला है। इस लावारिस बैग में आईईडी बम मिला, इसे कंट्रोल्‍ड ब्‍लास्‍ट करके निष्क्रिय किया गया|



एनएसजी के महानिदेशक एमए गणपति ने बताया,''NSG के बम निरोधक दस्ते को प्रथम दृष्टया में गाजीपुर से बरामद आईईडी के निर्माण में आरडीएक्स और अमोनियम नाइट्रेट जैसे रासायनिक यौगिक मिले|



दिल्ली पुलिस ने बताया,पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर फ्लावर मार्केट के गेट के बाहर विस्फोटक लगाने से पहले रेकी की गई थी। पुलिस आरोपियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज देख रही है|



एनएसजी ने निष्क्रिय किया विस्फोटक
एनएसजी ने आईईडी की मात्रा को देखते हुए इसे निष्क्रिय करने के लिए एक गहरा गड्ढा खोदने की योजना बनाई। इसके बाद जेसीबी को मौके पर बुलाया गया और गहरा गड्ढा खुदवाकर बम निष्क्रिय किया गया।



दिल्ली पुलिस ने इस मामले में जानकारी दी है कि, स्पेशल सेल मामले की जांच कर रही है और एक्सप्लोसिल एक्ट के तहत मामला भी दर्ज कर लिया गया है। एनएसजी ने बम निष्क्रिय करने के बाद जानकारी दी है कि टीम ने गाजीपुर फूल मंडी से बरामद आईईडी को टीम ने निष्क्रिय कर दिया है। आईईडी के सैंपल जुटा लिए गए हैं और टीम इसे बनाने में इस्तेमाल किए गए केमिकल कंपोनेंट की जांच करेगी और रिपोर्ट सौंपेगी।


बरामद आईईडी का वजन लगभग तीन किलो था।  एनएसजी को इसके बारे में सुबह करीब 11.00 बजे दिल्ली पुलिस से जानकारी मिली। एनएसजी ने इस बम को करीब 1.30 बजे निष्क्रिय किया। इस मौके पर फॉरेंसिक टीम भी मौजूद रही|



पुलिस को सुबह 10.30 बजे मिली कॉल
जानकारी के अनुसार, पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर फूल मंडी में एक लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया तो सबसे पहले सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बैग के आसपास के एरिया को खाली करा दिया। बम की कॉल सुबह 10.30 मिली थी। बम को निष्क्रिय करने का जो वीडियो सामने आया है उससे यह साफ है कि विस्फोटक कितनी भारी मात्रा में था।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।