मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Omicron Variant: दिल्ली में मिले ओमिक्रोन के दो और नए मामले, राजधानी में मामलों की संख्या बढ़कर हुई 24

नई दिल्ली: दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के दो और नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देशभर में इसके संक्रमितों का आंकड़ा 150 को पार कर गया है। यह वैरिएंट 12 राज्यों और केंद…

Omicron Variant: दिल्ली में मिले ओमिक्रोन के दो और नए मामले, राजधानी में मामलों की संख्या बढ़कर हुई 24
Omicron Variant: दिल्ली में मिले ओमिक्रोन के दो और नए मामले, राजधानी में मामलों की संख्या बढ़कर हुई 24 | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के दो और नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देशभर में इसके संक्रमितों का आंकड़ा 150 को पार कर गया है। यह वैरिएंट 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दस्तक दे चुका है। कल गुजरात में दो, महाराष्ट्र में छह और कर्नाटक में पांच नए मामले सामने आए थे। नए वैरिएंट के तेजी से बढ़ रहे मामलों ने केंद्र और राज्य सरकारों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।



दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने बताया,''दिल्ली में ओमिक्रोन के दो नए मामले सामने आए, ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 24 हो गई। इन 24 मरीज़ों में से 12 मरीज़ों को डिस्चार्ज कर दिया गया है और 12 का इलाज चल रहा है|




अब तक महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले

ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा केस अब तक महाराष्ट्र में सामने आए हैं। यहां 54 लोगों में इसकी पुष्टि की जा चुकी है। इसके बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली है, जहां 24 मामले दर्ज किए गए हैं। इसे देखते हुए सरकारें लगातार लोगों से एहतियात बरतने की अपील कर रही हैं। संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण के साथ मास्क का इस्तेमाल, दो गज शारीरिक दूरी व खाने पीने व चेहरे को छूने से पहले ठीक से हाथ धोना जरूरी है। 



एम्स के डायरेक्टर से लेकर विभिन्न अस्पतालों के विशेषज्ञ लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं। वर्तमान स्थिति को देखते हुए लोगों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी जा रही है। 




देश में अब तक सामने आए डेढ़ सौ से ऊपर मामले

महाराष्ट्र और दिल्ली के अलावा तेलंगाना में 20, राजस्थान में 17, कर्नाटक में 14, केरल में 11, गुजरात में 9, उत्तर प्रदेश में 2, आंध्र प्रदेश में 1, तमिलनाडु में 1, बंगाल में 1, चंडीगढ़ में 1 मामला सामने आ चुका है। इसके साथ ही देश में ओमिक्रोन के संक्रमितों की कुल संख्या 155 हो गई है



अब तक 89 देशों तक फैला ओमिक्रोन

दुनियाभर के अब तक 89 देशों तक कोरोना का नया वैरिएंट फैल चुका है। इसके मामले सामुदायिक संक्रमण वाले क्षेत्रों में डेढ़ से तीन दिन में ही दोगुना हो रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने ओमिक्रोन को फैलने से रोकने के लिए ठोस जन स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सामाजिक उपायों को तत्काल बढ़ाने पर जोर दिया है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।