मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

दिल्ली: अवैध हथियार आपूर्तिकर्ता और निर्माता ललित बागपत गिरफ्तार, दिल्ली-यूपी और हरियाणा में कई गैंगस्टरों को हथियारों की सप्लाई की थी

नई दिल्ली : उत्तरी दिल्ली पुलिस ने 28 सिंगल-शॉट और अर्ध-स्वचालित पिस्टल के साथ ललित बागपत नाम के सप्लायर को गिरफ्तार किया है| आरोपी ललित बागपत (UP) जिले का का रहने वाला है और वह प्रदीप कासनी गैंग से…

दिल्ली: अवैध हथियार आपूर्तिकर्ता और निर्माता ललित बागपत गिरफ्तार, दिल्ली-यूपी और हरियाणा में कई गैंगस्टरों को हथियारों की सप्लाई की थी
दिल्ली: अवैध हथियार आपूर्तिकर्ता और निर्माता ललित बागपत गिरफ्तार, दिल्ली-यूपी और हरियाणा में कई गैंगस्टरों को हथियारों की सप्लाई की थी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली :  उत्तरी दिल्ली पुलिस ने 28 सिंगल-शॉट और अर्ध-स्वचालित पिस्टल के साथ ललित बागपत नाम के सप्लायर को गिरफ्तार किया है| आरोपी ललित बागपत (UP)  जिले का का रहने वाला है और वह प्रदीप कासनी गैंग से जुड़े बिंटू को सिविल लाइंस इलाके में हथियार सप्लाई करने आया था| 5 अक्टूबर 2023 को पुलिस रेड के दौरान ललित मौके से भागने में कामयाब रहा था लेकिन बिंटू पकड़ा गया था, जिसे अब गिरफ्ता रकर लिया गया है|



अवैध हथियार आपूर्तिकर्ता और निर्माता को गिरफ्तार करने और हथियार व गोला-बारूद जब्त किए जाने पर उत्तर दिल्ली के DCP सागर सिंह कलसी ने बताया, "...ललित बागपत नाम के सप्लायर को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी लोनी में विनिर्माण इकाई है... पूछताछ से पता चला है कि उसने दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में कई गैंगस्टरों को देश-निर्मित हथियारों की आपूर्ति की थी। छापेमारी के दौरान 28 सिंगल-शॉट और अर्ध-स्वचालित पिस्टल और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं..."




बताते चले ,बिंटू प्रदीप कासनी गैंग से जुड़ा है. गुरुवार को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का रहने वाला ललित, बिंटू को सिविल लाइंस इलाके में हथियार सप्लाई करने आया था, लेकिन इसी दौरान पुलिस की रेड पड़ गई| पुलिस ने बिंटू को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन ललित भागने में कामयाब रहा था|



आरोपी बिंटू ने पूछताछ में बताया कि काला गैंग के लोग प्रदीप कासनी की हरियाणा की पुलिस की कस्टडी में कोर्ट में उसकी पेशी के दौरान हत्या करने की फिराक में थे| प्रदीप कासनी गुरुग्राम की जेल में बंद है| हरियाणा पुलिस ने हत्या की साजिश का भंडाफोड़ करते हुए काला गैंग के तीन गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया था| उनके पास में बड़ी मात्रा में हथियार मिले थे| प्रदीप कासनी गैंग का बिंटू बड़ी मात्रा में हथियार इकट्ठे करके काला गैंग का खात्मा करना चाहता था|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 अक्टूबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।