मुख्य सामग्री पर जाएँ
16 सितंबर 2026

Kanjhawala Horror Death Case: मनीष सिसोदिया ने मृतका अंजलि के परिजनों से मुलाकात की, परिवार को 10 लाख की मदद और एक सदस्य को नौकरी देने का ऐलान किया

नई दिल्ली: Kanjhawala Death Case: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया मृतका के परिवार से मिलने उसके घर पहुंचे। सिसोदिया ने आज बुधवार को मृतक अंजलि के घर पहुंचकर स्वजन से मुलाकात की है। इस दौरान उन्हो…

Kanjhawala Horror Death Case: मनीष सिसोदिया ने मृतका अंजलि के परिजनों से मुलाकात की, परिवार को 10 लाख की मदद और एक सदस्य को नौकरी देने का ऐलान किया
Kanjhawala Horror Death Case: मनीष सिसोदिया ने मृतका अंजलि के परिजनों से मुलाकात की, परिवार को 10 लाख की मदद और एक सदस्य को नौकरी देने का ऐलान किया | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: Kanjhawala Death Case:  दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया मृतका के परिवार से मिलने उसके घर पहुंचे।  सिसोदिया ने आज बुधवार को मृतक अंजलि के घर पहुंचकर स्वजन से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। साथ ही उन्होंने कहा, "वह अपने परिवार की अकेली कमाने वाली थी। उसके परिवार को 10 लाख रुपये दिए ज???एंगे और उसके परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का प्रयास किया जाएगा।



दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, "ये घटना बहुत दु:खद है..आज मैं परिवार से मिला। लड़की की मां के इलाज में भी जो भी जरूरत होगी वो दिल्ली सरकार की तरफ से करवाया जाएगा। सरकार की तरफ से 10 लाख की सहायता दी जा सकती है इसकी मुख्यमंत्री ने घोषणा की है|



सिसोदिया ने कहा,''परिवार की मांग थी कि उनके परिवार में से एक को नौकरी दी जाए। हम जल्द उन्हें रोजगार दिलाने की कोशिश करेंगे। मैंने अपने विधायक और पार्षदों को सामाजिक रूप से भी तुरंत मदद करने को कहा है|



कंझावला रोड हॉरर मामले में सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था, ‘पीड़िता की मां से बात हुई है, बेटी को न्याय दिलवायेंगे। उनकी मदद के लिए बड़े से बड़ा वकील खड़ा करेंगे। उनकी मां बीमार रहती हैं। उनका पूरा इलाज करवायेंगे। पीड़िता के परिवार को दस लाख रुपये का मुआवजा देंगे।’


कार ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार कई किलोमीटर तक घसीटा, सड़क पर नग्न अवस्था में मिली ला 


गौरतलब है कि,अंजलि नाम की 20 वर्षीय युवती की नए साल के शुरुआती घंटों में मौत हो गई थी, जब उसकी स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी थी और उसे शहर की सड़कों पर कार के नीचे 13 किलोमीटर तक घसीटा गया था।  युवती की हालत यह हो गई कि सारी हड्डियां चकनाचूर हो गई और उसके तन पर एक भी कपड़ा नहीं बचा। युवती के दोनों पैर, सिर व शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह कुचल गए। 


कार से घसीटकर युवती को मार डालने के मामले में आया नया मोड़, मृतका के साथ उसकी सहेली भी स्कूटी पर थी 


कार से घसीटकर युवती को मार डालने के मामले में कोर्ट ने पांचों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा 


अंजलि और निधि के बीच होटल में हुआ था झगड़ा, मैनेजर ने रोका तो बाहर आकर दोनों खूब लड़ी... 


दिल्ली रोड हॉरर: बहुत ज्यादा नशे की हालत में थी अंजलि, मृतक की दोस्त निधि ने किया खुलासा 











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 15 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।