मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

तीसरी बार भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए केजरीवाल, नोटिस को बताया 'अवैध'

नई दिल्ली: दिल्ली शराब कांड में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज यानी बुधवार को ईडी के सामने पेश नहीं हुए| दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले केस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जारी त…

तीसरी बार भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए केजरीवाल, नोटिस को बताया 'अवैध'
तीसरी बार भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए केजरीवाल, नोटिस को बताया 'अवैध' | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली शराब कांड में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज यानी बुधवार को ईडी के सामने पेश नहीं हुए| दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले केस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जारी तीसरे समन पर भी बुधवार को पेश नहीं हुए और उन्होंने एक लिखित जवाब भेजकर नोटिस को अवैध बताया। 



अरविंद केजरीवाल ने ईडी को जवाब भेजा है कि वह आज भी ईडी दफ्तर नहीं जाएंगे और पूछताछ में शामिल नहीं होंगे| केजरीवाल ने कहा, ''समन से यह स्पष्ट नहीं है कि मुझे किस हैसियत से यानी गवाह या संदिग्ध के तौर पर बुलाया जा रहा है। '' बता दें कि ईडी ने दिल्ली शराब घोटाला केस में आज यानी 3 जनवरी को पूछताछ के लिए अरविंद केजरीवाल को तीसरी बार समन जारी किया था| इससे पहले उन्हें दो नवंबर और 21 दिसंबर को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने एजेंसी के सामने पेश होने से इनकार कर दिया था|



अवैध नोटिसों का जवाब देने के लिए अरविंद केजरीवाल मजबूर नहीं : AAP

अरविंद केजरीवाल द्वारा ED के समक्ष पेश न होने पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, "अरविंद केजरीवाल ने बार-बार कहा है कि ED अगर कानूनी तौर पर नोटिस भेजती है तो हम उसका सहयोग करने के लिए तैयार हैं।लेकिन अगर भाजपा बार-बार ED से नोटिस जारी करवाती है तो हम उसका जवाब देने के लिए मजबूर नहीं है। तीसरी बार हो गया आज तक ED ने अरविंद केजरीवाल के सवालों का जवाब नहीं दिया। ED की जगह भाजपा के नेता बार-बार जवाब देने आते हैं... भाजपा के नेताओं की बेचैनी बता रही है कि ये नोटिस भाजपा दिलवा रही है... इन अवैध नोटिसों का जवाब देने के लिए अरविंद केजरीवाल मजबूर नहीं हैं।"



ED समन में लिखती क्यों नहीं कि क्यों बुलाया जा रहा है?:आतिशी

अरविंद केजरीवाल द्वारा ED के समक्ष पेश न होने पर दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, "जब दो बार समन आया तो अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट तौर पर कई  सवाल पूछते हुए ED को चिट्ठी लिखी... तीन बार चिट्ठी भेजने के बावजूद ED ने आज तक अरविंद केजरीवाल के सवालों का जवाब नहीं दिया... ED स्पष्ट तौर पर समन में लिखती क्यों नहीं कि क्यों बुलाया जा रहा है?... अगर वो सच-सच जवाब देंगे तो उनको ये कहना पड़ेगा कि हमने तो ये समन इसलिए भेजा है क्योंकि हमें भाजपा कार्यालय से आदेश आया था..."



ना  केजरीवाल गवाह हैं, ना वे अभियुक्त हैं... समय पर भी सवाल उठते हैं:भारद्वाज

अरविंद केजरीवाल के ED द्वारा भेजे गए समन पर दिल्ली के मंत्री सौरव भारद्वाज ने कहा, "ED या केंद्र सरकार ने ये नहीं बताया कि वे किस हैसियत से अरविंद केजरीवाल को बुला रहे हैं। ना वे(अरविंद केजरीवाल) गवाह हैं, ना वे अभियुक्त हैं... समय पर भी सवाल उठते हैं। ठीक लोकसभा चुनाव से पहले जब सभी दल और केंद्र सरकार खुद चुनाव की तैयारी कर रही है। उन चुनावों के कैंपेन से पहले केंद्र सरकार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है... जब चार्जशीट दायर हो चुकी है तो उसके बाद अरविंद केजरीवाल को क्यों बुलाया जा रहा है?"




सौरभ भारद्वाज ने कहा, ''मनीष सिसौदिया 1 साल से गिरफ़्तार हैं। वे मनीष सिसौदिया के ख़िलाफ़ कोई सबूत नहीं पेश कर पाए हैं... अब अरविंद केजरीवाल को भी गिरफ़्तार करने की तैयारी है। देश के जितने भी विपक्षी पार्टीयों के नेता हैं। उनको किसी न किसी मामले में ED द्वारा गिरफ़्तार करने की कोशिश की जा रही हैं... भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है...''




 सौरभ भारद्वाज ने कहा, "...जिस राज्य में चुनाव होता है वहां ED और CBI सक्रिय हो जाती है। ये तो आम बात हो गई है। इस समय झारखंड में सक्रिय हैं। पश्चिम बंगाल में भी ED और CBI जब मन चाहता है तब चली जाती है। विपक्ष को परेशान करने, विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करने के लिए और उनके चुनावी कैंपेन बंद करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।"



बता दें कि,'दिल्ली शराब घोटाला केस में आम आदमी पार्टी के दो सीनियर नेता- मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह पहले से ही जेल में हैं. सीबीआई ने आबकारी नीति ‘घोटाले’ में कथित भूमिका को लेकर मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था| वह, तब से ही हिरासत में हैं| ईडी ने सीबीआई की प्राथमिकी पर आधारित धनशोधन मामले में नौ मार्च को तिहाड़ जेल में पूछताछ के बाद सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था| मनीष सिसोदिया ने 28 फरवरी को दिल्ली मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 जनवरी 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।