नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आज शुक्रवार को कहा, "... अगर भाजपा या प्रधानमंत्री को किसी से डर है तो अरविंद केजरीवाल से है, वे चाहते हैं किसी तरीके से दिल्ली की सत्ता से अरविंद केजरीवाल को हटाया जाए... कुछ भी हो जाए चाहे ज़मीन से चले, आसमान से चली, चाहे पुलिस कस्टडी में चले या जेल से चले, अरविंद केजरीवाल ही दिल्ली की सरकार चलाएंगे।"
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सोमवार को दिल्ली विधानसभा में सभी AAP विधायकों के साथ बैठक की। मंत्री आतिशी ने कहा, "आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और AAP विधायकों की बैठक हुई जिसमें नेताओं की एकमत राय थी कि भले ही मोदी सरकार अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर ले, लेकिन उन्हें इस्तीफा नहीं देना चाहिए। दिल्ली के लोगों ने उन्हें जनादेश दिया है... चाहे उन्हें जेल भेज दिया जाए, वह दिल्ली के मुख्यमंत्री रहेंगे।"
ये भी पढ़ें:'AAP' सांसद संजय सिंह की ज्यूडिशियल कस्टडी फिर बढ़ी, कोर्ट ने 10 नवंबर तक भेजा जेल
बता दें,'' प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को समन भेजा है| प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में 2 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन अरविंद केजरीवाल दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में पूछताछ के लिए 2 नवंबर को केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश नहीं हुए थे।
ये भी पढ़ें: ED के सामने 'हाजिर' नहीं हुए केजरीवाल: जांच एजेंसी को लेटर भेजकर 'समन' वापस लेने को कहा
केजरीवाल ने ED को एक लेटर भेजकर समन को वापस लेने को कहा था| केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि ये समन भाजपा के इशारे पर भेजा गया।अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को ED को जवाब दिया और कहा "समन का नोटिस अवैध और राजनीति से प्रेरित है। नोटिस भाजपा के इशारे पर भेजा गया है। ED को तुरंत नोटिस वापस लेना चाहिए।
Delhi Liquor Scam: ED ने दिल्ली के CM केजरीवाल को 2 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया
ये भी पढ़ें: दिल्ली शराब घोटाला मामले में घर पर छापेमारी के बाद ED ने संजय सिंह को किया गिरफ्तार