नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के नेता संदीप भारद्वाज की आत्महत्या को 'हत्या' करार दिया है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि,'मैं कल गुजरात में था मुझे पता चला कि संदीप भारद्वाज नाम के व्यक्ति को टिकट मिलने का भरोसा दिया जा चुका था जो आम आदमी पार्टी के फाउंडर थे उन्होंने आत्महत्या कर लिया|
मनोज तिवारी ने कहा कि,''उस जगह से जिन को टिकट दिया गया आम आदमी पार्टी के द्वारा वह पैसे पर टिकट बेच दिया गया और ऐसी स्थिति में संदीप भारद्वाज नाम के व्यक्ति इस आघात को सहन नहीं कर पाए और उन्होंने आत्महत्या कर ली|
भाजपा सांसद ने कहा कि,''मेरे हिसाब से यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। वह टिकट के दावेदार थे लेकिन जिस तरह के सबूत सामने आ रहे यह किसी भी तरह से आत्महत्या नहीं लग रही। वह जिस सीट से(चुनाव) लड़ने वाले थे उस टिकट को बेच दिया गया। आत्महत्या के लिए मजबूर करना भी हत्या के समान होता है|
भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को मारने की 'रची' साजिश, मनोज तिवारी इसमें शामिल है: सिसोदिया का आरोप
इस बीच दिल्ली के दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का बयान भी सामने आया है। उन्होंने इस घटना दुखद बताते हुए कहा कि वह मेरे भी करीबी थे और ट्रेड यूनियन में उनकी अहम भूमिका थी।
मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि बहुत दुखद है और वह मेरे भी करीबी थे और ट्रेड यूनियन में उनकी अहम भूमिका थी। इस तरह से इसे टिकट से नहीं जोड़ सकते। यह गलत कर रहे हैं|
‘AAP’ नेता संदीप भारद्वाज ने फांसी लगाकर दी जान, MCD चुनाव में टिकट न मिलने से थे परेशान
आम आदमी पार्टी के ट्रेड विंग के प्रदेश सचिव संदीप भारद्वाज ने गुरुवार को (24 नवंबर, 2022 को) अपने आवास पर फंदे से लटक आत्महत्या कर ली। दिल्ली पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी प्राप्त नहीं हुआ है। बताया जा रहा है, दिल्ली एमसीडी चुनाव में टिकट न मिलने की वजह से संदीप भारद्वाज काफी परेशान थे। पुलिस के अनुसार संदीप दिल्ली नगर निगम चुनावों के लिए टिकट मांगा था, मगर नहीं मिला था। कीर्ति नगर पुलिस ने परिजनों के बयान लिए हैं। दिल्ली पुलिस सीआरपीसी की धारा 174 के तहत पूछताछ कर रही है।