मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Delhi MCD polls 2022: कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ खान गिरफ्तार, पुलिसकर्मी से बदसलूकी व हाथापाई का आरोप

MCD polls 2022: दिल्ली के शाहीनबाग से कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ खान को गिरफ्तार कर लिया गया है| कांग्रेस नेता आसिफ खान पर पुलिस कॉन्स्टेबल को गाली देने और धक्का-मुक्की करने का आरोप लगा है| कांग्र…

Delhi MCD polls 2022: कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ खान गिरफ्तार, पुलिसकर्मी से बदसलूकी व हाथापाई का आरोप
Delhi MCD polls 2022: कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ खान गिरफ्तार, पुलिसकर्मी से बदसलूकी व हाथापाई का आरोप | फ़ोटो: TVL News

MCD polls 2022:  दिल्ली के शाहीनबाग से कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ खान को गिरफ्तार कर लिया गया है|  कांग्रेस नेता आसिफ खान पर पुलिस कॉन्स्टेबल को गाली देने और धक्का-मुक्की करने का आरोप लगा है| कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान को गिरफ़्तार कर लिया गया है। शाहीन बाग थाने में FIR दर्ज़ की गई है। आसिफ मोहम्मद खान को गिरफ्तार करते हुए दो अन्य मिन्हाज और साबिर को भी हिरासत में लिया है।



पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान के मुताबिक,'' जुम्मे की नमाज के दौरान मस्जिद में आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद और मौजूदा प्रत्याशी वाजिद ने मौलाना को 50,000 रुपये देकर लोगों को उन्हें वोट देने के लिए मौलाना को कहा| इस बात पर मस्जिद में हंगामा हुआ| इसके बाद आसिफ के समर्थकों ने उन्हें बुलाया| इसी दौरान कहा सुनी हुई|



दिल्ली पुलिस के मुताबिक,''तैयब मस्जिद इलाके के पास पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस कॉन्स्टेबल ने भीड़ को देखा जहां कांग्रेस MCD काउंसलर उम्मीदवार अरीबा खान के पिता आसिफ मोहम्मद खान अपने समर्थकों के साथ जोरदार नारे लगाते हुए सभा को संबोधित कर रहे थे|



दिल्ली पुलिस ने बताया,''जब कांस्टेबल ने सभा के संबंध में उनसे चुनाव आयोग की अनुमति मांगी तो आसिफ खान आक्रामक हो गए और उनके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। आसिफ ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, कांस्टेबल के साथ मारपीट की। थाना शाहीन बाग में आसिफ के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। जांच जारी है|



पुलिस ने बताया,''मुख्य आरोपी कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान को  गिरफ्तार करते हुए दो अन्य मिन्हाज और साबिर को भी हिरासत में लिया है। उपरोक्त प्राथमिकी में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।