मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022: एमसीडी चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, शाम 5:30 बजे तक 50 फीसदी मतदान

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई है | इसी के साथ ही दिल्ली नगर निगम चुनाव में 250 वार्ड से 1349 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। दिल्ली के सभी 250 वार्डों में शा…

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022: एमसीडी चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, शाम 5:30 बजे तक 50 फीसदी मतदान
दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022: एमसीडी चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, शाम 5:30 बजे तक 50 फीसदी मतदान | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई है | इसी के साथ ही दिल्ली नगर निगम चुनाव में 250 वार्ड से 1349 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। दिल्ली के सभी 250 वार्डों में शाम 5:30 बजे तक लगभग 50 फीसदी मतदान हुआ है| सात दिसंबर को आएंगे चुनाव के नतीजे |



एमसीडी चुनाव अपडेट

दिल्ली MCD चुनाव में सभी 250 वार्डों में शाम 5:30 बजे तक लगभग 50 फीसदी मतदान हुआ: राज्य चुनाव आयोग



वोटिंग खत्म

दिल्ली में नगर नगम की 250 सीटों के लिए मतदान खत्म हुआ। 13,638 पोलिंग स्टेशन पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 1349 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। 


MCD, गुजरात और हिमाचल में कमल खिलेगा: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि,''MCD चुनाव, गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में तीनों जगह कमल खिलेगा। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की फिर से सरकार बनेगी और MCD में भी भाजपा की सरकार बनेगी|




भ्रष्टाचारी को MCD की सत्ता में नहीं बैठाएगी दिल्ली की जनता

AAP पर निशाना साधते हुए बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि यह दिल्ली की जनता, सब जानती है। अब दिल्ली की जनता भ्रष्टाचारी या सेवक, इनमें से किसी एक को दिल्ली नगर निगम की सत्ता में बैठाएगी।




AAP ने भाजपा पर वोटरों को रुपये बांटने का लगाया आरोप 

वार्ड नंबर 166 (पुष्प विहार वार्ड) से आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रत्याशी अरुण नवरिया ने भाजपा पर बुद्ध पार्क, मदनगीर में वोटरों को रुपये बांटने का आरोप लगाया है। अरुण नवरिया का कहना है, दोपहर करीब 1:21 बजे भाजपा के कार्यकर्ता ने बुद्ध पार्क, मदनगीर में वोटरों को पैसे बांटे। 


शाम 4 बजे तक लगभग 45% मतदान

दिल्ली MCD चुनाव में सभी 250 वार्डों में शाम 4 बजे तक लगभग 45% मतदान हुआ| 



 गौतम गंभीर अरविंद का केजरीवाल पर हमला

अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा,''हमारे पास टैक्स पेयर के हजारों करोड़ रुपए नहीं हैं जो हम अपनी राजनीति चमकाने के लिए लगाएं, हमारे पास सच्चाई है। प्रधानमंत्री ने 3000 से ज्यादा जहां झुग्गी वहीं मकान दे दिए अगर ये दिल्ली सरकार ने किया होता तो 3 लाख का प्रचार करते|



दिल्ली के लोगों को झूठ और फरेब से निजात चाहिए: भाजपा

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाबी बाग एक्सटेंशन में पिंक पोलिंग बूथ मतदान किया। उन्होंने कहा, "जैसे पूरा देश तरक्की कर रहा है वैसे ही दिल्ली भी तरक्की करे, इसके लिए लोगों को मतदान करने की ज़रूरत है। दिल्ली के लोगों को झूठ और फरेब से निजात चाहिए।"



' सहमत': केजरीवाल के  ''कट्टर ईमानदार पार्टी को वोट दें'' यान पर मिनाक्षी लेखी

केंद्रीय मंत्री मिनाक्षी लेखी ने कहा,'हमें जनता पर पूरा भरोसा है, हमने क्षेत्र में जनता की सेवा की है। हर मुद्दे के ऊपर काम किया है। मैं केजरीवाल जी के बयान से सहमत हूं कि ईमानदार पार्टी को ही वोट करना चाहिए क्योंकि जिस प्रकार CM, उप-CM और अन्य मंत्री है उनका रिकोर्ड तो जनता के सामने है|




दोपहर 12 बजे तक 18% मतदान

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में दोपहर 12 बजे तक 18% मतदान दर्ज़ किया गया|  दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी के लिए सुबह 8 बजे से मतदान चल रहा है। पोलिंग सेंटर पर सुबह से ही मतदान करने वालों की भीड़ दिखनी शुरू हो गई। वहीं दिल्ली निर्वाचन आयोग के मुताबिक सुबह 12 बजे तक दिल्ली में 18 प्रतिशत मतदान हुआ है।



अलका लांबा ने अपना वोट डाला

कांग्रेस नेता अलका लांबा ने रघुबीर नगर के एक मतदान केंद्र पर दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए वोट डाला| अलका लांबा ने मतदाताओं से घर से बाहर निकल मतदान करने की अपील की हैं| उन्होंने कहा कि लोगों को बदलाव के लिए वोट डालना चाहिए|



68 आदर्श पोलिंग बूथ और 68 पिंक पोलिंग बूथ बनाए गए

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 68 आदर्श पोलिंग बूथ और 68 पिंक पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इसी के साथ ही दिल्ली नगर निगम चुनाव को सकुशल संपन्न बनाने के लिए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। 60 ड्रोन द्वारा आसमान से भी निगरानी की जा रही है।



ये चुनाव दिल्ली के लिए वेक-अप कॉल हैं: हरदीप सिंह पुरी

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आनंद निकेतन स्थित माउंट कार्मेल स्कूल में दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए अपना मतदान किया| केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा,''ये चुनाव दिल्ली के लिए वेक-अप कॉल हैं। 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाना है...हाल ही में एक रिपोर्ट आई है कि अगले 4-5 साल में हम तीसरे(अर्थव्यवस्था) स्थान पर जा रहे हैं। इसलिए हमें ये भी देखना होगा कि हम राजनीति के किस ब्रांड चुन रहे हैं|



सुबह 10:30 बजे तक 9% मतदान

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में सुबह 10:30 बजे तक लगभग 9% मतदान दर्ज़ किया गया: राज्य चुनाव आयोग



पत्नी संग प्रवेश वर्मा ने मटियाला में वोट डाला

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा और उनकी पत्नी ने मटियाला गांव के मतदान केंद्र पर जाकर दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए वोट डाला.



ड्रोन से निगरानी

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022: दिल्ली पुलिस निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है।



कट्टर ईमानदार पार्टी को वोट दें, भष्टाचारी को नहीं...: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवार के साथ मतदान किया। अरविंद केजरीवाल ने कहा,''हम दिल्ली से बेहद प्यार करते हैं, दिल्ली की जनता से अपील है कि वे मतदान करें। आप ऐसी पार्टी को वोट दें जो काम करती है, कट्टर ईमानदार पार्टी को वोट दें, भष्टाचारी को नहीं शरीफ को वोट दें। अगले 5 साल तक काम करके दिल्ली को चमकाना है|



आदेश गुप्ता ने वेस्ट पटेल नगर में वोट डाला

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022: भाजपा नेता एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने वेस्ट पटेल नगर में मतदान किया।



AAP के चुने हुए मंत्री जेल में हैं तो वे काम कैसे कर पाएंगे...: भाजपा उम्मीदवार

MCD चुनाव में वोट डालने के बाद भाजपा उम्मीदवार राज रानी ने कहा कि,''MCD के एकीकरण से रुके हुए विकास के कार्यों के लिए पूरा बजट मिलेगा। AAP के चुने हुए मंत्री जेल में हैं तो वे काम कैसे कर पाएंगे। जैसा उनका पहला नेतृत्व है वैसा ही MCD में भी होगा। मुझे यकीन है कि यहां से मुझे 100% समर्थन है|



दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं

 कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी अपना ही वोट नहीं डाल पाए। वोटर लिस्ट में उनका नाम ही नहीं था। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि,''मेरा नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, मेरी पत्नी ने वोट डाला है। अभी तक ना मुझे लिस्ट के बारे में बताया जा रहा है ना मेरा नाम दिख रहा है, मैं अभी औपचारिक जानकारी का इंतज़ार कर रहा हूं|



BJP नेता हर्षवर्धन ने किया मतदान....

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022: भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कृष्णा नगर में मतदान किया।



....महिला सुरक्षा, सफाई,सड़के बनवाना यह प्राथमिकता है

पहली बार मतदान करने वाली एक छात्रा सोनम ने कहा कि,''मैं आज पहली बार मतदान करने आई हूं, इसे लेकर मैं उत्साहित हूं। जितना ज़रूरी इस देश में रहना है, उतना ही ज़रूरी हमें देश को और बेहतर करने की दिशा में मतदान करना है। मेरे लिए महिला सुरक्षा, सफाई,सड़के बनवाना यह प्राथमिकता है|



1.5 करोड़ लोग निगम के लिए अपनी सरकार चुनेंगे 

दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि,''1.5 करोड़ लोग निगम के लिए अपनी सरकार चुनेंगे। MCD का काम है दिल्ली का कूड़ा साफ करना,व्यापारियों को इमानदारी से लाइसेंस देना, गलियां बनवाना,पार्कों की सफाई करनवाना है। आप अपना वोट यह सोच कर दें कि आप वोट दिल्ली को साफ,स्वच्छ रखने के लिए दे रहे हैं|



ये चुनाव गलियों, कूड़े, नालियों और साफ-सफाई का चुनाव है: अजय माकन

MCD चुनाव में वोट डालने के बाद कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि,''ये चुनाव गलियों, कूड़े, नालियों और साफ-सफाई का चुनाव है, मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सबसे बेहतरीन हैं। पिछली बार हमे 24% वोट मिले थे और हमने 31 सीटें जीती थी। 2019 में भी हमें 22-23 % वोट मिले थे|




8:00 AM, Dec 4, 2022

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दिल्लीवासियों से नगर निगम में ईमानदार और काम करने वाली सरकार बनाने के लिए वोट करने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि साफ-स्वच्छ और सुंदर दिल्ली बनाने के लिए आज मतदान है. नगर निगम में एक भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने के लिए मतदान है.



8:02 AM,  Dec 4, 2022: दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतदान शुरू....

दिल्ली में एमसीडी चुनाव के लिए आज सभी 250 वार्ड के लिए मतदान शुरू हो गया है| मतदान शाम 5.30 बजे तक चलेगा और नतीजे 7 दिसंबर को सामने आएंगे| इस बार त्रिकोणीय मुक़ाबला बीजेपी, आम आदमी पार्टी  और कांग्रेस के बीच है| 



एमसीडी चुनाव में 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं|  MCD को 1958 में स्थापित किया गया था| 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कार्यकाल के दौरान इसे तीन हिस्सों उत्तर, दक्षिण और पूर्वी दिल्ली नगर निगमों में बांट दिया गया था हालांकि इस साल फिर से तीनों को एक कर दिया गया है| एमसीडी में बीजेपी 15 साल से काबिज़ है| 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।