मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दिल्ली के मालवीय नगर में दिनदहाड़े 'हत्या': शादी से इनकार पर प्रेमी ने प्रेमिका को मार डाला, आरोपी गिरफ्तार; पिता ने की मौत की सजा की मांग

नई दिल्ली: दिल्ली के मालवीय नगर में आज शुक्रवार को 28 साल के प्रेमी ने 22 वर्षीय प्रेमिका की रॉड से हमला कर हत्या कर दी| घटना मालवीय नगर केअरबिंदो कॉलेज के पास की है। आरोपित लड़की पर रॉड से हमला करने…

दिल्ली के मालवीय नगर में दिनदहाड़े 'हत्या': शादी से इनकार पर प्रेमी ने प्रेमिका को मार डाला, आरोपी गिरफ्तार; पिता ने की मौत की सजा की मांग
दिल्ली के मालवीय नगर में दिनदहाड़े 'हत्या': शादी से इनकार पर प्रेमी ने प्रेमिका को मार डाला, आरोपी गिरफ्तार; पिता ने की मौत की सजा की मांग | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली के मालवीय नगर में आज शुक्रवार को 28 साल के प्रेमी ने 22 वर्षीय प्रेमिका की रॉड से हमला कर हत्या कर दी| घटना मालवीय नगर केअरबिंदो कॉलेज के पास की है। आरोपित लड़की पर रॉड से हमला करने के बाद मौके से फरार हो गया था, जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान इरफान (28) पुत्र ईसा खान निवासी संगम विहार के रूप में हुई है। इरफान का परिवार मूलरूप से औरैया (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। मृतका का नाम नरगिस बताया जा रहा है। नरगिस आरोपित की मौसेरी बहन थी। मालवीय नगर हत्याकांड मामले में आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।



मालवीय नगर हत्याकांड पर मृतका के पिता ने कहा ,'उसे (आरोपी) मौत की सज़ा मिलनी चाहिए। मेरी एक ही लड़की थी, मैं उसे (आरोपी) नहीं छोडूंगा|



साउथ दिल्ली डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया कि घटना पार्क ( अरबिंदो कॉलेज के पास विजय मंडल पार्क) के अंदर की है। मृतक (नरगिस)  एक कॉलेज की छात्रा है। वह अपनी सहेली के साथ पार्क में आई थी। मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं और उसके शव के पास एक रॉड भी मिली है|पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है|



DCP (दक्षिण) चंदन चौधरी ने बताया कि,''पूरा मामला मूल रूप से प्रेम प्रसंग और शादी से इनकार का है।  पीड़िता (22 साल) और आरोपी (28 साल) मौसेरा भाई-बहन हैं। लड़का बेरोज़गार था इसलिए मृतक के परिवार ने लड़के को शादी के लिए मना कर दिया था... इसके बाद लड़की ने उससे बात करना बंद कर दिया... लड़का मानसिक रूप से परेशान हो गया था... इसलिए उसने आज यह अपराध किया... वह एक डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था और जानता था कि लड़की कहां कोचिंग ले रही है से। आरोपी की पहचान इरफान के रूप में हुई है...: 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 जुलाई 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।