मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

तिहाड़ जेल में बंद हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन का एक और VIDEO, सेल में जेल सुपरिटेंडेंट के साथ बातचीत करते दिखें

नई दिल्ली: तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मंत्री और AAP नेता सत्येंद्र जैन के और सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं| वीडियो में तिहाड़ जेल के अधीक्षक अजीत कुमार को भी सत्येंद्र जैन के साथ बातचीत करते देखा गया…

तिहाड़ जेल में बंद हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन का एक और VIDEO, सेल में जेल सुपरिटेंडेंट के साथ बातचीत करते दिखें
तिहाड़ जेल में बंद हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन का एक और VIDEO, सेल में जेल सुपरिटेंडेंट के साथ बातचीत करते दिखें | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मंत्री और AAP नेता सत्येंद्र जैन के और सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं| वीडियो में तिहाड़ जेल के अधीक्षक अजीत कुमार को भी सत्येंद्र जैन के साथ बातचीत करते देखा गया था। अजीत कुमार को इस महीने (नवम्बर) की शुरुआत में निलंबित किया गया है।


यह वीडियो 12 सितंबर की रात करीब 8 बजे की है| इस वीडियो में सत्येंद्र जैन के साथ 3 कैदी उनकी सेल में बैठे हैं और सभी बात कर रहे हैं| तभी जेल नंबर 7 के सुपरिटेंडेंट अजीत कुमार आते हैं और कमरे में मौजूद 3 अन्य कैदी कमरे से बाहर निकल जाते हैं|



इस नए वीडियो पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा,''MCD का चुनाव बड़ा साफ होता जा रहा है। भाजपा के 10 वीडियो बनाम केजरीवाल के 10 काम। जनता को तय करना है कि उनको भाजपा के 10 वीडियो चाहिए या केजरीवाल के 10 काम चाहिए। 4 तारीख को चुनाव हैं। दिल्ली की जनता इन सब वीडियो के जवाब दे देगी|



तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का जेल में मसाज कराते VIDEO वायरल 


इससे पहले जेल से सत्येंद्र जैन के दो वीडियो सामने आए हैं, जिसमें पहले वीडियो में हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन मसाज कराते नजर आ रहे थे| इसके अलावा दूसरे वीडियो में सत्येंद्र जैन फलों का सलाद खाते खाते दिखे थे|


तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन को 'मसाज' देने के मामले में नया मोड़, मालिश करने वाला 'फ़िज़ियोथेरेपिस्ट' नही रेपिस्ट है 



सत्येंद्र जैन की तिहाड़ जेल में मसाज करवाते हुए तीन CCTV वीडियो सामने आई थी।  सत्येंद्र जैन सेल के अंदर मसाज करवाते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो 13 से 21 सितंबर के बीच के थे| इस वीडियो में जेल में बंद सत्येंद्र जैन मसाज करवाते हुए दिख रहे हैं| सीसीटीवी फुटेज जेल अधीक्षक अजीत कुमार को जेल में बंद मंत्री को कथित वीआईपी ट्रीटमेंट मुहैया कराने के आरोप में निलंबित करने के कुछ दिनों बाद सामने आया था|


'मसाज' के बाद जेल मंत्री सत्येंद्र जैन का एक और VIDEO: बाहर का खाना खाते दिखे, 8KG बढ़ा वजन 


 'मसाज' के बाद सत्येंद्र जैन का होटल जैसा खाना खाते हुए एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था| यह वीडियो 13 सितंबर, 1 अक्टूबर, 3 अक्टूबर का है| इसमें सत्येंद्र जैन खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि सत्येंद्र जैन के वकील ने दावा किया है कि उनको उचित भोजन नहीं मिल रहा है|


'सजा' की जगह 'मजा' का मजा ले रहे सत्येंद्र जैन: तिहाड़ जेल से “मसाज VIDEO” सामने आने के बाद बोलीं भाजपा 


CCTV फुटेज में सत्येंद्र जैन उचित आहार लेते हुए दिख रहे हैं। तिहाड़ जेल के अनुसार जेल में रहने के दौरान उनका वजन 8 किलो बढ़ गया है, जबकि उनके वकील ने दावा किया है कि उनका वजन 28 किलो कम हुआ है।



बीमार व्यक्ति को थेरेपी दी जा रही है, BJP उसका मज़ाक बना रही है: जेल में बंद सत्येंद्र जैन के 'मसाज' VIDEO पर 'AAP' का भाजपा पर पलटवार 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।