नई दिल्ली: कोविड के बढ़ते मामलों की वजह से दिल्ली में लागू नए प्रतिबंधों की कारण ढ़ाबा मालिकों को दिक़्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक ढ़ाबा मालिक ने बाताया, “पहले 70-80 पैकिंग होती थी वह अब 10-12 रह गई है। पहली और दूसरी लहर में स्टाफ को सैलरी दी लेकिन तीसरी लहर में बहुत मुश्किल होगी।”
देश में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार जारी है।देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है| पिछले 24 घंटों में यहां 27,561 नए मामले सामने आए हैं जो कि 20 अप्रैल 2021 के बाद से एक दिन में आए सबसे ज्यादा मामले हैं|
दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 26.22% हो गया है| पिछले 24 घंटों में कोरोना से यहां 40 मरीाजें की मौत भी हुई जो कि 10 जून 2021 के बाद से एक दिन में मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है|
पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 27 हजार 500 के पार हुए कोरोना के नए मामले, पिछले 24 घण्टे में 40 मौत
-आज 26.22 फीसदी पर पहुंची कोरोना संक्रमण दर
- संक्रमण दर 5 मई के बाद सबसे ज्यादा, 5 मई को 26.36% थी संक्रमण दर