मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दिल्ली न्यूज़ : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 16 विशिष्ट महिलाओं को दिया शिव शक्ति सम्मान

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के महिला प्रभाग की राष्ट्रीय अध्यक्षा के स्थान 'ज्ञान विज्ञान भवन डेरावाल नगर' में 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' मनाया गया। मूल्य निष्ठ समाज के निर्माण में…

दिल्ली न्यूज़ : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 16 विशिष्ट महिलाओं को दिया शिव शक्ति सम्मान
दिल्ली न्यूज़ : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 16 विशिष्ट महिलाओं को दिया शिव शक्ति सम्मान | फ़ोटो: TVL News


प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के महिला प्रभाग की राष्ट्रीय अध्यक्षा के स्थान 'ज्ञान विज्ञान भवन डेरावाल नगर' में 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' मनाया गया। मूल्य निष्ठ समाज के निर्माण में महिलाओं का योगदान विषय पर कार्यक्रम में जानकारी पूर्ण एवं मनोरंजन पूर्ण पैनल चर्चा का आयोजन हुआ। जिसमें विशिष्ट महिलाओं के साथ-साथ ब्रह्माकुमारीज के महिला प्रभाग की राष्ट्रीय अध्यक्षा राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी चक्रधारी ने महिलाओं को वाह्य श्रृंगार के साथ-साथ मूल्यों, जैसे नम्रता, धैर्यता, पवित्रता, साहस, सरलता, हर्षितमुखता, दिव्यता आदि द्वारा आंतरिक श्रृंगार करने की सलाह दी। जिससे मूल्य निष्ठ समाज की स्थापना के लिए महत्वपूर्ण योगदान होगा।


पंजाब केसरी समूह की निदेशिका किरण चोपड़ा ने भौतिक विकास के साथ-साथ आध्यात्मिक विकास की बात कही, जो स्वयं महिला, परिवार एवं समाज के लिए श्रेष्ठतम होगा। उन्होंने कहा, श्रेष्ठ सनातन संस्कारों की पुनर्स्थापना में महिलाओं का योगदान ब्रह्माकुमारीज के साथ अतुलनीय है।


इस अवसर पर 16 विशिष्ट महिलाओं को 'शिव शक्ति सम्मान' से सम्मानित किया गया। इनमें पंजाब केसरी समूह की निदेशिका किरण चोपड़ा, पार्षद कमला नगर रेनू अग्रवाल, पार्षद मलका गंज रेखा अमरनाथ, झज्जर मेडिकल कॉलेज के अध्यक्ष डॉ नरेंद्र सिंह, डॉक्टर रितु सिंह, DUWA अध्यक्ष प्रोफ़ेसर गीता सहारे, डॉक्टर शशी रहेजा, डॉ जयपाल,  प्रसिद्ध ओडिसी नर्तक डॉक्टर चंदना रौल, प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित लेखराज कोहली, सब्जी मंडी थाना अध्यक्ष राम मनोहर मिश्र, दौलत राम कॉलेज की डॉक्टर मालविका सिंह तथा रीना सक्सेना थे। डॉ अदिति सिंघल ने संस्था का परिचय तथा इंटरेक्टिव बीज की निदेशिका मोनिका गुप्ता ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।