मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : अपने स्कूल में लिपिक पद पर नौकरी देने का झांसा देकर 13 लाख ऐंठने वाले बाप बेटे हुए गिरफ्तार

थाना धानेपुर पुलिस द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर नौकरी दिलाने के नाम पर पैसों की ठगी करने के आरोपी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-कार्यवाहीः-पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अप…

बस्ती न्यूज़ : अपने स्कूल में लिपिक पद पर नौकरी देने का झांसा देकर 13 लाख ऐंठने वाले बाप बेटे हुए गिरफ्तार
बस्ती न्यूज़ : अपने स्कूल में लिपिक पद पर नौकरी देने का झांसा देकर 13 लाख ऐंठने वाले बाप बेटे हुए गिरफ्तार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


थाना धानेपुर पुलिस द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर नौकरी दिलाने के नाम पर पैसों की ठगी करने के आरोपी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-

कार्यवाहीः-


पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में थाना धानेपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय में पंजीकृत  मु0अ0सं0-241/2024, धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 316(2), 352, 351(3), 338 बीएनएस से सम्बन्धित नामजद 02 आरोपी अभियुक्तों 01. श्याम सुन्दर, 02. संजय भारती को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।


घटना का संक्षिप्त विवरण-


वादी अतुल कुमार गुप्ता पुत्र दिलीप कुमार गुप्ता निवासी बाबागंज थाना धानेपुर जनपद गोण्डा द्वारा थाना धानेपुर पर सूचना दी गई कि विपक्षी अपने विद्यालय में बतौर लिपिक के पद पर वादी को सेवायोजना कराने का प्रलोभन देकर फर्जी एवं कूटरचित नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया तथा तथा सेवायोजना  अहर्ता के लिए रिफन्डेबल सिक्योरिटी के रूप में अपने खाते में पैसा जमा कर हडप लिया गया। तहरीर के आधार पर थाना धानेपुर में मु0अ0सं0-241/2024, धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 316(2), 352, 351(3), 338 बीएनएस बनाम श्याम सुन्दर व संजय भारती के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत हुआ था। आज दिनांक 08.03.2025 को थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी 02 आरोपी अभियुक्तों 01. श्याम सुन्दर व 02. संजय भारती को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।




01. श्याम सुन्दर पुत्र गनेशी निवासी ग्राम मुडाडीहा पोस्ट विशुनपुर बैरिया थाना को0देहात जनपद गोण्डा।


02. संजय भारती पुत्र श्याम सुन्दर निवासी ग्राम मुडाडीहा पोस्ट विशुनपुर बैरिया थाना को0देहात जनपद गोण्डा।


पंजीकृत अभियोग-


01.  मु0अ0सं0-241/2024, धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 316(2), 352, 351(3), 338 बीएनएस थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।


गिरफ्तार कर्ता टीम-


01. व0उ0नि0 परशुराम सिंह


02. उ0नि0 अवधेश यादव


03. उ0नि0 प्रशान्त पाण्डेय


04. हे0का0 आनन्द प्रकाश यादव


05. का0 शुभम सिंह



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।