मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

श्रद्धा की हत्या के बाद शव के टुकड़े-टुकड़े करने के लिए आफताब ने कई हथियारों का किया था इस्तेमाल, 5 बड़े चाकू बरामद

नई दिल्ली: 28 वर्षीय आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने 26 वर्षीय लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े करने के लिए कई हथियारों का इस्तेमाल किया था| श्रद्धा मर्डर केस की जाँच में जुट…

श्रद्धा की हत्या के बाद शव के टुकड़े-टुकड़े करने के लिए आफताब ने कई हथियारों का किया था इस्तेमाल, 5 बड़े चाकू बरामद
श्रद्धा की हत्या के बाद शव के टुकड़े-टुकड़े करने के लिए आफताब ने कई हथियारों का किया था इस्तेमाल, 5 बड़े चाकू बरामद | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  28 वर्षीय आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने 26 वर्षीय लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े करने के लिए कई हथियारों का इस्तेमाल किया था| श्रद्धा मर्डर केस की जाँच में जुटी दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के लिए प्रयुक्त 5 बड़े चाकू बरामद किए हैं।



दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक,'' श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब ने पुलिस को बताया है कि श्रद्धा के शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने के लिए कई हथियारों का इस्तेमाल किया गया। 



दिल्ली पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में पुलिस ने 5 बड़े चाकू बरामद किए हैं जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भेजा गया है| 


“आफताब मुझे मार डालेगा, टुकड़े-टुकड़े करके फेंक देगा”: श्रद्धा ने 2020 में पुलिस से की थी शिकायत 


इधर, गुरुवार को भी आफताब का पॉलीग्राफ़ टेस्ट पूरा नहीं हो पाया| पुलिस श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब को लेकर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) ऑफिस से आज गुरुवार रात रवाना हुई। दिल्ली पुलिस आज रात 8:30 बजे FSL लैब से आफताब को लेकर रवाना हुई। 



फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) के जनसंपर्क अधिकारी संजीव के. गुप्ता ने बताया,''आफताब को बुखार की शिकायत के बाद आज पॉलीग्राफ टेस्ट अधूरा रहा। पुलिस उसे कल (शुक्रवार को) दोबारा FSL लाएगी और बाकी पॉलीग्राफ टेस्ट फिर से शुरू होगा|



पहचान छिपाने के लिए शव के टुकड़े-टुकड़े कर 'चेहरा' जला दिया था, आरोपी आफताब का कबूलनामा 



इससे पहले श्रद्धा हत्याकांड पर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी निदेशक दीपा वर्मा ने बताया था,''जांच(आफताब का पोलीग्राफ टेस्ट) जारी है। नार्को टेस्ट के लिए कुछ जांच की जरूरत होती है जैसे व्यक्ति मेडिकल फिट है या नहीं। नार्को टेस्ट कब होगा ये उससे जुड़ी टीम तय करेगी|


आफताब ने प्रेमिका की हत्या, फिर शव को 35 टुकड़ों में काटा....फ्रिज में रख दिया, रोजाना रात 2 बजे निकलता था टुकड़े ठिकाने लगाने


बता दें, आफताब पूनावाला को 12 नवंबर को दिल्ली पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली के महरौली से गिरफ्तार किया था| आफताब ने श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या की तथा उसके शव के करीब 35 टुकड़े किए जिसे उसने घर में 300 लीटर के फ्रिज में लगभग तीन सप्ताह तक रखा और फिर उन्हें शहर के विभिन्न इलाकों में 18-20 दिनों तक फेंकता रहा|



मर्डर के बाद आफताब ने 'खून के धब्बों' को साफ करने के लिए बहुत सारे पानी का इस्तेमाल किया 










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।