मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला को ले जा रही पुलिस वैन पर 'तलवार' से हमला, दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

नई दिल्ली: श्रद्धा वॉकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला को ले जा रही पुलिस वैन पर तलवार लेकर कम से कम 4-5 लोगों ने हमला किया। हमलावर हिंदू सेना से होने का दावा कर रहे है। वीडियो दिल्ली में FSL कार्…

श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला को ले जा रही पुलिस वैन पर 'तलवार' से हमला, दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला को ले जा रही पुलिस वैन पर 'तलवार' से हमला, दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: श्रद्धा वॉकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला को ले जा रही पुलिस वैन पर तलवार लेकर कम से कम 4-5 लोगों ने हमला किया। हमलावर हिंदू सेना से होने का दावा कर रहे है। वीडियो दिल्ली में FSL कार्यालय के बाहर की है। दिल्ली में FSL कार्यालय के बाहर श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला को ले जा रही पुलिस वैन पर हमला करने वाले दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया।



दिल्ली पुलिस की वैन आरोपी आफताब पूनावाला के पॉलीग्राफ परीक्षण के बाद पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला से वापस जेल ले जा रही थी| इसी दौरान,कुछ लोगों ने तलवार से हमला कर दिया| फिलहाल, पुलिस आफ़ताब को सुरक्षित निकाल कर ले गई| घटना में कोई घायल नहीं हुआ है|  पुलिस ने सभी को डिटेन कर लिया है| मामले में पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है|



 पुलिस ने बताया कि वैन को मौके से हटा लिया गया है, हमलावरों को हिरासत में ले लिया गया है और हथियार जब्त कर लिए गए हैं| उन्होंने बताया कि घटना शाम करीब 7 बजे हुई|



इससे पहले, आज देर शाम FSL सहायक निदेशक संजीव गुप्ता ने बताया,''एक्सपर्ट की टीम पॉलीग्राफ टेस्ट कर रही है और जल्द ही आज के सेशन पूरे कर लिए जाएंगे। अगर आवश्यकता हुई तो कल भी आफताब को इस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। पॉलीग्राफ टेस्ट खत्म होने के बाद नार्को टेस्ट की शरुआत की जाएगी|



वहीँ, श्रद्धा हत्याकांड पर बीएसए अस्पताल के एमडी नवनीत गोयल ने बताया,''FSL (रोहिणी फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला) से कोई मांग नहीं की गई है, आफताब की मेडिकल फिटनेस प्रक्रिया की गई। हम उम्मीद कर रहे हैं कि FSL के अनुरोध के बाद अगले सोमवार को यह किया जाएगा|



हत्या के बाद दूसरी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर दी थी श्रद्धा की अंगूठी

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने आज सोमवार को (28 नवंबर, 2022 ) को बताया,''  श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस ने कुछ हथियार बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल श्रद्धा के शव को काटने में किया गया था। पुलिस ने श्रद्धा की वह अंगूठी भी बरामद की है जो आफताब ने किसी दूसरी लड़की को गिफ्ट की थी जिसे उसने अपने फ्लैट पर बुलाया था|



बता दें, आफताब पर आरोप है कि उसने पहले अपनी लिव-इन-रिलेशनशिप पार्टनर को गला घोंटकर मार डाला| इसके बाद उसके शव के 35 टुकड़े किए. शव के टुकड़ों को करीब तीन सप्ताह तक घर में ही एक फ्रीज में रखे रहा| इन शव के टुकड़ों को वह दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में रात में फेंकता था| करीब छह महीने बाद इस मामले का खुलासा हुआ है|


श्रद्धा जैसा मर्डर: दिल्ली में पति का गला काटकर मार डाला, फिर कई टुकड़े कर फ्रिज में रखा, बेटे संग रोज़ रात निकलती थी टुकड़ों को ठिकाने


दिल्ली पुलिस ने आफताब पूनावाला को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया था| 17 नवंबर को पुलिस कस्टडी को पांच दिनों के लिए बढ़ा दिया गया| अदालत ने 22 नवंबर को फिर से पूनावाला को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा और उसके बाद 26 नवंबर को उसे 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया| पुलिस को अभी तक श्रद्धा वॉकर की खोपड़ी और शरीर के अन्य हिस्से नहीं मिले हैं|




आफताब ने प्रेमिका की हत्या, फिर शव को 35 टुकड़ों में काटा....फ्रिज में रख दिया, रोजाना रात 2 बजे निकलता था टुकड़े ठिकाने लगाने


“आफताब मुझे मार डालेगा, टुकड़े-टुकड़े करके फेंक देगा”: श्रद्धा ने 2020 में पुलिस से की थी शिकायत 


श्रद्धा की हत्या के बाद शव के टुकड़े-टुकड़े करने के लिए आफताब ने कई हथियारों का किया था इस्तेमाल 


मर्डर के बाद आफताब ने 'खून के धब्बों' को साफ करने के लिए बहुत सारे पानी का इस्तेमाल किया 


पहचान छिपाने के लिए शव के टुकड़े-टुकड़े कर 'चेहरा' जला दिया था, आरोपी आफताब का कबूलनामा 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।