नई दिल्ली:Shraddha Walker Murder : श्रद्धा वॉकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला के कई लड़कियों से संबंध थे| आरोपी आफताब पूनावाला ने कबूल किया है कि उसने श्रद्धा की हत्या की है| उसे श्रद्धा को मारने का भी अफसोस नहीं है| आफताब अमीन पूनावाला ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाल्कर की हत्या करने और राष्ट्रीय राजधानी में फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में किए गए पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान उसके शरीर के अंगों को नष्ट करने की बात कबूल की। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
FSL सूत्रों के अनुसार ,'' आरोपी आफताब पूनावाला ने कबूल किया है कि उसने श्रद्धा की हत्या की और उसके शरीर के अंगों को जंगल में फेंक दिया। उसने कई लड़कियों से संबंध होने की बात भी कबूली है|
बता दें कि कल यानी मंगलवार को साकेत कोर्ट ने 1 दिसंबर से नार्को और पॉलीग्राफ परीक्षण प्रक्रिया के लिए तिहाड़ जेल से FSL रोहिणी के समक्ष पेश करने की दिल्ली पुलिस की याचिका को स्वीकार कर लिया था|
बता दें, आफताब पर आरोप है कि उसने पहले अपनी लिव-इन-रिलेशनशिप पार्टनर को गला घोंटकर मार डाला| इसके बाद उसके शव के 35 टुकड़े किए. शव के टुकड़ों को करीब तीन सप्ताह तक घर में ही एक फ्रीज में रखे रहा| इन शव के टुकड़ों को वह दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में रात में फेंकता था| करीब छह महीने बाद इस मामले का खुलासा हुआ है|
“आफताब मुझे मार डालेगा, टुकड़े-टुकड़े करके फेंक देगा”: श्रद्धा ने 2020 में पुलिस से की थी शिकायत
दिल्ली पुलिस ने आफताब पूनावाला को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया था| 17 नवंबर को पुलिस कस्टडी को पांच दिनों के लिए बढ़ा दिया गया| अदालत ने 22 नवंबर को फिर से पूनावाला को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा और उसके बाद 26 नवंबर को उसे 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया| पुलिस को अभी तक श्रद्धा वॉकर की खोपड़ी और शरीर के अन्य हिस्से नहीं मिले हैं|
श्रद्धा की हत्या के बाद शव के टुकड़े-टुकड़े करने के लिए आफताब ने कई हथियारों का किया था इस्तेमाल
मर्डर के बाद आफताब ने 'खून के धब्बों' को साफ करने के लिए बहुत सारे पानी का इस्तेमाल किया
पहचान छिपाने के लिए शव के टुकड़े-टुकड़े कर 'चेहरा' जला दिया था, आरोपी आफताब का कबूलनामा