मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मैं पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए तैयार, केजरीवाल और सत्येंद्र जैन का भी हो': AAP और मंत्री सत्येंद्र जैन को 60 करोड़ देने के दावे पर बोला कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर

नई दिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी और मंत्री सत्येंद्र जैन को 60 करोड़ों रुपये देने के दावे को लेकर खुद के प…

मैं पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए तैयार, केजरीवाल और सत्येंद्र जैन का भी हो': AAP और मंत्री सत्येंद्र जैन को 60 करोड़ देने के दावे पर बोला कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर
मैं पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए तैयार, केजरीवाल और सत्येंद्र जैन का भी हो': AAP और मंत्री सत्येंद्र जैन को 60 करोड़ देने के दावे पर बोला कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी और मंत्री सत्येंद्र जैन को 60 करोड़ों रुपये देने के दावे को लेकर खुद के पॉलीग्राफ जांच की मांग की है| सुकेश चंद्रशेखर ने अपने वकीलों को लिखे पत्र में पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए अपनी सहमति दी और मांग की कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और आप नेता सत्येंद्र जैन का भी पॉलीग्राफ टेस्ट हो।



दरअसल,''पूर्वी दिल्ली की मंडोली जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया था कि उसने जेल में बंद आम आदमी पार्टी के मंत्री सत्येंद्र जैन को प्रोटेक्शन मनी के नाम पर 10 करोड़ और DG जेल संदीप गोयल को 12.50 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी के तौर पर दिए|  साथ ही कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने यह भी दावा किया था कि, वह सत्येंद्र जैन को 2015 से जानता है और उसने आम आदमी पार्टी को भी 50 करोड़ रुपये दिए हैं|



सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उसे राज्यसभा भेजने के नाम पर 50 करोड़ रुपये लिए थे। सुकेश चंद्रशेखर के इन दावों का आप नेताओं ने सिरे से खारिज करते हुए बीजेपी पर षडयंत्र रचने का आरोप लगाया था। पार्टी के दूसरे नंबर के नेता और दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि भाजपा ने तिहाड़ में बंद एक ठग से सौदा किया है। सिसोदिया ने कहा कि, “ MCD और गुजरात में बुरी तरह हार के डर से बीजेपी ने तिहाड़ में बंद एक ठग से डील की है - वो रोज़ केजरीवाल के ख़िलाफ़ बेतुके आरोप लगाएगा और बदले में बीजेपी उसके केस में उसे मदद करेगी|


यह भी पढ़ें: ज्ञानवापी मस्जिद केस: सुप्रीम कोर्ट ने शिवलिंग के सीलिंग आदेश को बढ़ाया 



इन आरोपों-प्रत्यारोपों के बीच कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने शुक्रवार (11 नवंबर, 2022 ) को अपने वकील को लिखी चिट्ठी में दावा किया कि मुझ पर बीजेपी के कहने पर आरोप लगाने के तमाम इल्जाम गलत हैं| इसको लेकर मैं खुद के पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए राजी हूं| साथ ही कहा है कि अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन भी यह टेस्ट करवाएं।


यह भी पढ़ें: झारखंड में 77 फीसदी आरक्षण: 28 फीसदी हुआ ST आरक्षण, 27% हुआ OBC 


इससे पहले, सुकेश चंद्रशेखर ने 10 नवंबर, 2022 को उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर उसे दिल्ली से बाहर की दूसरी जेल में शिफ्ट करने की मांग की है।  कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली एलजी को लिखा, उन्हें और उनकी पत्नी को दिल्ली से बाहर किसी अन्य जेल में स्थानांतरित किया जाए, उन्होंने AAP नेताओं के खिलाफ अपनी शिकायत वापस लेने के लिए लगातार धमकी और दबाव का आरोप लगाया और जेल के अंदर CRPF कर्मियों द्वारा उनपर हमला किया जा रहा है।


यह भी पढ़ें: भाजपा सरकार ने छीनी नौकरियां और पेंशन, बढ़ाई मंहगाई: हिमाचल में बरसी प्रियंका गांधी 


उपराज्यपाल को भेजे गए अपने पत्र में सुकेश चंद्रशेखर ने कहा है कि वह मंडोली जेल में एक विचाराधीन कैदी है। उसकी पत्नी भी इसी जेल में बंद है। सुकेश चंद्रशेखर ने लिखा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मंत्री सत्येंद्र जैन और कैलाश गहलोत जैसे आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं के खिलाफ शिकायत करने के बाद से उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं। आर्थिक अपराध शाखा और प्रवर्तन निदेशालय के सामने जो शिकायत दर्ज है उसे वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।


सबूत मिटाने के लिए सिसोदिया और अन्य ने बदले 140 फोन: दिल्ली शराब घोटाले को लेकर भाजपा का हमला 


सुकेश चंद्रशेखर द्वारा उपराज्यपाल को लिखे पत्र पर उनके वकील ए.के. सिंह ने 7 नवंबर, 2022 को कहा था कि,''7 अक्टूबर के शिकायत से जुड़ी ये दूसरी शिकायत फाइल की गई है जिसमें अधिक जानकारी है। इसमें नई बात ये है कि शिकायत के बाद सत्येंद्र जैन और पूर्व DG संदीप गोयल मामले को वापस लेने के लिए दवाब बढ़ा रहे हैं|



सुकेश चंद्रशेखर के वकील एके सिंह ने कहा था कि,'उनके ( सुकेश चंद्रशेखर के) पत्र में अरविंद केजरील, सत्येंद्र जैन और कैलाश गहलोत का नाम है जिनके फार्महाउस पर 50 करोड़ रुपये का सौदा (दूसरी शिकायत में आरोप के अनुसार) हुआ। पत्र का मकसद ये है कि मामले को जांच के लिए CBI को सौंपा जाए|


दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन और तिहाड़ के पूर्व DG धमका रहे: कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर का एक और 'लेटर बम' 


कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने 5 नवंब अपने वकील को लिखे पत्र में आरोप लगाया था कि दिल्ली के उपराज्यापल से मेरी शिकायत के सार्वजनिक होने के बाद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन और पूर्व-तिहाड़ DG मुझे धमकी दे रहे हैं। "केजरीवाल जी आपने मुझे सीटों के बदले में पार्टी को 500 करोड़ रुपये का योगदान देने के लिए 20-30 व्यक्तियों को लाने के लिए क्यों मजबूर किया," सुकेश चंद्रशेखर के पत्र में लिखा है जिसकी पुष्टि उनके वकील ने की है।


चुनाव में बुरी तरह 'हार के डर' से भाजपा ने ठग सुकेश चंद्रशेखर से डील की: AAP 


कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के वकील ने बताया कि,''लेटर में सुकेश ने केजरीवाल से पूछा है कि केजरीवाल जी आपने मुझे सीटों के बदले 500 करोड़ रुपये इकट्ठे करने के लिए 20-30 लोग लाने के लिए मजबूर क्यों किया।



सुकेश चंद्रशेखर के पास सारे सबूत हैं, जो वे एजेंसियों को देने के लिए तैयार हैं


सुकेश चंद्रशेखर के वकील अनंत मलिक ने कहा था कि, “चिठ्ठी में सुकेश चंद्रशेखर ने बताया है कि 2015 से ही उनका संपर्क AAP के साथ था। सुकेश चंद्रशेखर ने LG साहब को एक चिट्टी लिखी थी जिसमें उन्होंने कहा था कि उनसे जेल में जबरन पैसे मांगे जा रहे हैं, इसके आधार पर DG  का ट्रांसफर भी किया गया है| अनंत मलिक ने कहा कि, “सुकेश चंद्रशेखर इस पर जांच की मांग कर रहे हैं। वे दावा कर रहे हैं कि उनके पास सारे सबूत हैं जो वे एजेंसियों को देने के लिए तैयार हैं|


जब मिल बैठेंगे तीन यार, गुजेंगी तिहाड़ की दीवार: ठग सुकेश चंद्रशेखर के लेटर बम पर भाजपा का वार 


सुकेश ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को एक पत्र लिखकर अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ सीबीआई जांच का अनुरोध किया था और उन आरोपों को दोहराया जिन्हें पार्टी ने पूरी तरह से खारिज कर दिया था| सुकेश चंद्रशेखर ने नए पत्र में तत्काल सीबीआई जांच का आह्वान करते हुए लिखा, "दबाव बहुत अधिक हो रहा है और आप के बारे में सच्चाई सामने आने से पहले कोई भी अनुचित घटना हो सकती है|"


महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 'लेटर बम' के बाद हटाए गए डीजी जेल संदीप गोयल 


सुकेश चंद्रशेखर ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि, ''केजरीवाल ने ट्वीट करके मुझे महाठग बोला, तो मैं बताता हूं कि अगर आपके हिसाब से मैं महाठग हूं, तो अपने मुझसे 50 करोड़ रुपये क्यों लिए और मुझे राज्यसभा की सीट क्यों ऑफर की, तो क्या ये आपको महाठग नहीं बनाता| आपने 30 अन्य लोगों को लाने के लिए भी कहा, जो 500 करोड़ रुपये जुटाकर कर्नाटक और तमिलनाडु में आम आदमी पार्टी को मजबूत कर सकें| आपने सत्येंद्र जैन के साथ मिलकर मेरी डिनर पार्टी क्यों अटेंड की? वहीं पर आपके निर्देश पर 50 करोड़ की डील हुई और असोला के एक फार्म हाउस पर सत्येंद्र जैन और कैलाश गहलोत को दिए|


सत्येंद्र जैन को 10 करोड़ रुपये दिए...कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने AAP नेता पर लगाए गंभीर आरोप 


उसने लिखा है कि, ''केजरीवाल जी आपने मुझसे तिहाड़ जेल में फोन पर बात की| सत्येंद्र जैन के फोन में आपका नंबर AK 2 के नाम से सेव है|'' सुकेश ने अपने लेटर के आखिर में लिखा कि, ''आप मुझे तिहाड़ जेल के एडमिनिस्ट्रेशन के जरिए धमका नहीं सकते, आप भी कानून से बड़े नहीं हो|''





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।