नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ बुधवार रात संजय सिंह के आवास पर पहुंचे। आज ED ने आबकारी मामले में छापेमारी के बाद संजय सिंह को गिरफ्तार किया।
संजय सिंह की गिरफ्तारी पर केजरीवाल ने कहा, "संजय सिंह की गिरफ़्तारी बिलकुल ग़ैर क़ानूनी है। ये मोदी जी की बौखलाहट दर्शाता है। 2024 चुनाव तक ये कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ़्तार करेंगे|
ये भी पढ़ें: दिल्ली शराब घोटाला मामले में घर पर छापेमारी के बाद ED ने संजय सिंह को किया गिरफ्तार
दिल्ली एक्साइज पॉलिसी 2021-22 में कथित अनियमितताओं की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में उनके आवास पर तलाशी के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें:AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED का छापा, AAP बोलीं -यह सिर्फ PM मोदी का डर है
ईडी ने आरोप लगाया है कि संजय सिंह ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी 2021-22 के निर्माण और कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे कुछ शराब निर्माताओं, थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं को फायदा हुआ। अधिकारियों ने कहा कि सिंह को धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है और उसे दिल्ली की एक अदालत में पेश किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: 'मेरा बेटा निर्दोष है': संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनकी मां हुई भावुक