मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दिल्ली: गुलाबी बाग इलाके में तेज रफ्तार कार ने तीन बच्चों को रौंदा, एक की हालत गंभीर

नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके के रूप नगर में रविवार को एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से तीन बच्चे घायल हो गए। बच्चे फुटपाथ पर खड़े थे, तभी कार ने टक्कर मार दी।दिल्ली पुलिस के मुताब…

दिल्ली: गुलाबी बाग इलाके में तेज रफ्तार कार ने तीन बच्चों को रौंदा, एक की हालत गंभीर
दिल्ली: गुलाबी बाग इलाके में तेज रफ्तार कार ने तीन बच्चों को रौंदा, एक की हालत गंभीर | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके के रूप नगर में रविवार को एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से तीन बच्चे घायल हो गए। बच्चे फुटपाथ पर खड़े थे, तभी कार ने टक्कर मार दी।



दिल्ली पुलिस के मुताबिक,''आज सुबह गुलाबी बाग इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने 3 बच्चों को टक्कर मार दी, 2 बच्चों को मामूली चोटें आईं जबकि तीसरे की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है|



यह घटना रूप नगर में आज सुबह करीब 9 बजे हुई है|  तीनों बच्चे फुटपाथ पर खड़े थे, तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने तीनों बच्चों को रौंद दिया। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि 10 और 4 साल के दो बच्चे खतरे से बाहर हैं, जबकि छह साल के तीसरे बच्चे की हालत गंभीर है और उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।



घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि कार के ड्राइवर ने रफ्तार तेज होने की वजह से गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया और फुटपाथ पर खड़े तीन बच्चों को टक्कर मार दी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को अस्पताल पहुंचाया।



पुलिस के अनुसार, दुर्घटना को अंजाम देने वाली ब्रेजा कार प्रताप नगर निवासी गजेंद्र (30) चला रहा था। जब वह लीलावती स्कूल के पास पहुंचा तो वाहन से नियंत्रण खो बैठा और फुटपाथ पर खड़े तीन बच्चों को टक्कर मार दी।


पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 279, 337 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। कार को पुलिस ने सीज कर दिया। पुलिस ने कहा कि उन्होंने कार चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।