मुख्य सामग्री पर जाएँ
20 सितंबर 2026

हमने कोई राजनीतिक चर्चा नहीं की: केजरीवाल से मुलाकात पर अभिनेता सोनू सूद

नई दिल्ली: दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) के साथ प्रेस कॉन्‍फ्रेस की|सीएम ने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि 'देश के मेंटोर' क…

हमने कोई राजनीतिक चर्चा नहीं की: केजरीवाल से मुलाकात पर अभिनेता सोनू सूद
हमने कोई राजनीतिक चर्चा नहीं की: केजरीवाल से मुलाकात पर अभिनेता सोनू सूद | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:   दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) के साथ प्रेस कॉन्‍फ्रेस की|सीएम ने कहा कि यह बेहद  खुशी की बात है कि 'देश के मेंटोर' कार्यक्रम के लिए सोनू सद हमारे ब्रांड एबेसडर बनने को तैयार हो गए हैं| सीएम केजरीवाल ने कहा कि देश के मेंटोर कार्यक्रम प्रोग्राम संभवत: नवंबर माह में लांच होगा. दिल्‍ली में देश के मेंटोर कार्यक्रम पायलट प्रोजेक्‍क्‍ट के बेस पर चल रहा था जल्‍द ही चालू किया जाएगा|




दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, ने कहा,''देश के मैंटोर कार्यक्रम के लिए सोनू सूद हमारे ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए तैयार हो गए हैं। उन्होंने कहा है कि वो भी कुछ बच्चों के मैंटोर बनेंगे|



 

सोनू सूद ने कहा कि "आज दिल्ली सरकार ने देश के मैंटोर का प्लेटफॉर्म नहीं बनाया, देश के लिए कुछ करने का आपके लिए एक प्लेटफॉर्म बनाया है।अगर आप एक भी बच्चे को दिशा दे पाते हैं तो इससे बड़ा देश को कोई योगदान नहीं होगा|




हमने कोई राजनीतिक चर्चा नहीं की: सोनू सूद

आम आदमी पार्टी वाली दिल्ली सरकार के साथ सोनू सूद के जुड़ने को पंजाब के आगामी विधानसभा चुनावों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। सोनू से पूछा गया कि क्या वह पंजाब में आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। क्या वह राजनीति में आने का मन बना रहे हैं। इस पर सोनू सूद ने मुस्कुराते हुए कहा कि देश के मेंटर कार्यक्रम इतना बड़ा विषय है कि हमें दूसरी बातों पर बात करने का कोई मौका नहीं मिला। मुझे राजनीति में आने की कोई इच्छा नहीं है। इस बैठक में हमने राजनीति में कोई भी चर्चा नहीं की है, हमने कोई राजनीतिक चर्चा नहीं की। उन्होंने कहा कि शिक्षा में दिल्ली सरकार के बेहतरीन कार्य हुए हैं। यह कहने की नहीं बल्कि महसूस करने की बात है। पूरे देश में ऐसा होना चाहिए।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 8 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।