मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

देवास: पोट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से मना किया, तो 5 युवकों ने एक कर्मचारी को चाकुओं से गोदकर मार डाला, दूसरा गंभीर

देवास: मध्य प्रदेश के देवास में एक पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से मना करने पर 5 युवकों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी, जबकि उसका साथी कर्मचारी गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय लोगों न…

देवास: पोट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से मना किया, तो 5 युवकों ने एक कर्मचारी को चाकुओं से गोदकर मार डाला, दूसरा गंभीर
देवास: पोट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से मना किया, तो 5 युवकों ने एक कर्मचारी को चाकुओं से गोदकर मार डाला, दूसरा गंभीर | फ़ोटो: TVL News

देवास:  मध्य प्रदेश के देवास में एक पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से मना करने पर 5 युवकों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी, जबकि उसका साथी कर्मचारी गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और गिरफ़्तारी को लेकर प्रदर्शन किया है|फिलहाल, पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी का  ढाबा ध्वस्त कर दिया। साथ ही दो आरोपियों का मकान भी ढहाया गया है।



यह घटना सोमवार यानी दिवाली की रात करीब 11:30 बजे की है| देवास में भोपाल रोड पर जेतपुरा के पास सूर्यांश सेल्स पेट्रोल पंप पर पांच युवक

पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। इसी दौरान युवकों ने पेट्रोल पंप पर सिगरेट जला ली।  यह देख कर पेट्रोल पंप कर्मचारी राहुल ने उन्हें यहां सिगरेट पीने से मना किया। इस पर युवक भड़क गए और विवाद करने लगे। 



इस बीच राहुल का साथी जोजन सिंह बीच बचाव करने आया। इस दौरान आरोपियों ने राहुल सिंह और जोजन सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से जोजन सिंह की मौत हो गई। जबकि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहुल को देवास जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे इंदौर रेफर कर दिया गया है। दोनों ही (मृतक और घायल) खटांबा गांव के रहने वाले हैं| मामले में पुलिस ने पांचों आरोपियों समीर (20);  फैजान (19);  फिरोज उर्फ अल्टू;  जफर उर्फ काजू और इरशाद को गिरफ्तार कर लिया।



 देवास के DSP किरण शर्मा ने कहा,''एक पोट्रोल पंप है वहां 5 युवकों द्वारा 2 लोगों को चाकू मारने की घटना घटी है, जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। पांचों आरोपी हिरासत में है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ़्तारी को लेकर प्रदर्शन किया है| प्राथमिक जांच में पता लगा है कि सिगरेट पीने को लेकर विवाद हुआ था, आगे की जांच की जा रही है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।