मुख्य सामग्री पर जाएँ
19 सितंबर 2026

असम: PM मोदी ने शिवसागर में लाभार्थियों को भूमि पट्टा किया वितरित, बोले- आत्मनिर्भर भारत के लिए नाॅर्थ-ईस्ट का तेज़ विकास आवश्यक है

शिवसागर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को असम के शिवसागर में लाभार्थियों को भूमि पट्टा प्रदान किया। शिवसागर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ,''आज असम की हमारी सरकार ने आपके जीवन की बहु…

असम: PM मोदी ने शिवसागर में लाभार्थियों को भूमि पट्टा किया वितरित, बोले- आत्मनिर्भर भारत के लिए नाॅर्थ-ईस्ट का तेज़ विकास आवश्यक है
असम: PM मोदी ने शिवसागर में लाभार्थियों को भूमि पट्टा किया वितरित, बोले- आत्मनिर्भर भारत के लिए नाॅर्थ-ईस्ट का तेज़ विकास आवश्यक है | फ़ोटो: TVL News

शिवसागर:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को असम के शिवसागर में लाभार्थियों को भूमि पट्टा प्रदान किया। शिवसागर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ,''आज असम की हमारी सरकार ने आपके जीवन की बहुत बड़ी चिंता दूर करने का काम किया है। एक लाख से ज़्यादा मूल निवासी परिवारों को भूमि के स्वामित्व का अधिकार मिलने से आपके जीवन की एक बहुत बड़ी चिंता अब दूर हो गई है|



PM मोदी ने कहा कि ,'शिवसागर के महत्व को देखते हुए इसे देश की 5 सबसे आइकोनिक आर्कियोलॉजिकल साइट में शामिल करने के लिए सरकार जरूरी कदम उठा रही है|आज असम के मूल निवासियों की भाषा, संस्कृति के संरक्षण के साथ भूमि से जुडे़ उनके अधिकारों को सुरक्षित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। 2019 में बनाई गई नई भूमि नीति यहां की सरकार की प्रतिबद्धता को दिखाती है|




PM मोदी ने कहा कि,''आत्मनिर्भर भारत के लिए नाॅर्थ-ईस्ट का तेज़ विकास आवश्यक है। आत्मनिर्भर असम का रास्ता असम के लोगों के आत्मविश्वास से होकर गुजरता है और आत्मविश्वास तभी बढ़ता है जब परिवार में सुविधाएं मिलती हैं, राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर सुधरता है। बीते सालों में असम में इन पर अभूतपूर्व काम हुआ|ऐतिहासिक बोडो समझौते से अब असम का एक बहुत बड़ा हिस्सा शांति और विकास के मार्ग पर लौट आया है। समझौते के बाद हाल में बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल के पहले चुनाव हुए। अब बोडो टेरिटोरियल काउंसिल विकास और विश्वास के नए प्रतिमान स्थापित करेगी|




प्रधानमंत्री  मोदी ने कहा किभारत में बने टीके की मांग पूरी दुनिया में हो रही है। भारत में अब तक लाखों लोग टीका लगवा चुके हैं, हमें टीका भी लगवाना है और सावधानी भी जारी रखनी है| कोरोना टीकाकरण के लिए जिसकी बारी आए, वो टीके जरूर लगाएं। टीके की 2 डोज लगनी जरूरी है। पूरी दुनिया में भारत में बने टीके की डिमांड हो रही है। भारत में भी लाखों लोग अब तक टीका लगा चुके हैं। हमें टीका भी लगाना है और सावधानी भी रखनी है।











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 14 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।