कांग्रेस अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कमेटी, जिला, शहर एवं ब्लाक कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। अब अलीगढ़ समेत पूरे प्रदेश में नए सिरे से संगठन का गठन किया जाएगा, तब तक…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें4 बार पढ़ा गया
कांग्रेस की जिला, महानगर और ब्लाक की इकाइयां भंग | फ़ोटो: TVL News
कांग्रेस अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कमेटी, जिला, शहर एवं ब्लाक कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। अब अलीगढ़ समेत पूरे प्रदेश में नए सिरे से संगठन का गठन किया जाएगा, तब तक वर्तमान पदाधिकारी कार्यवाहक के रूप में दायित्व संभालेंगे। अलीगढ़ में आठ माह पूर्व जिलाध्यक्ष पद पर ठा. सोमवीर सिंह व महानगर अध्यक्ष पद पर नवेद खान को नियुक्त किया गया है। पूर्व प्रदेश महासचिव रूही जुबैरी ने बताया कि संगठन के पुनर्निर्माण और 2027 के विधानसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश नेतृत्व के संगठन को भंग करने व नई कार्यकारिणी लाने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। नई कमेटी आने तक संगठन के जो 46 प्रकोष्ठ-विभाग हैं, उनके चेयरमैन अपने पद पर कार्यवाहक रूप में काम करते रहेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती से एक नई रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी। जनता बहुत आशान्वित है। इसके लिए संगठन का पुनर्निर्माण आवश्यक है। शीघ्र ही एक नई ऊर्जा के साथ प्रदेश कार्यकारिणी और जिला, शहर अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष की घोषणा क्रमवार होगी। जिलाध्यक्ष ठा. सोमवीर सिंह ने बताया कि निर्देशानुसार हाईकमान के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष के रूप में दायित्व का निर्वहन करेंगे।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 7 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।