मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

इमरान हाशमी के एक्शन, इमोशन और जज्बे से भरी एक्सेल एंटरटेनमेंट की ‘ग्राउंड ज़ीरो’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

एक्सेल एंटरटेनमेंट लेकर आ रहा है ग्राउंड ज़ीरो जंग के माहौल में बसी हिम्मत और बलिदान की एक अनसुनी कहानी। पिछले कुछ दिनों से मेकर्स लगातार पोस्टर्स और टीज़र के ज़रिए सस्पेंस बढ़ा रहे थे, और अब आखिरकार…

इमरान हाशमी के एक्शन, इमोशन और जज्बे से भरी एक्सेल एंटरटेनमेंट की ‘ग्राउंड ज़ीरो’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज
इमरान हाशमी के एक्शन, इमोशन और जज्बे से भरी एक्सेल एंटरटेनमेंट की ‘ग्राउंड ज़ीरो’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज | फ़ोटो: TVL News

एक्सेल एंटरटेनमेंट लेकर आ रहा है ग्राउंड ज़ीरो  जंग के माहौल में बसी हिम्मत और बलिदान की एक अनसुनी कहानी। पिछले कुछ दिनों से मेकर्स लगातार पोस्टर्स और टीज़र के ज़रिए सस्पेंस बढ़ा रहे थे, और अब आखिरकार फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज़ हो गया है। ग्राउंड जीरो एक रियल मिशन से प्रेरित है, जिसे साल 2015 में BSF के पिछले 50 सालों में सबसे बेहतरीन ऑपरेशन के तौर पर सम्मानित किया गया था।


इमरान हाशमी असल ज़िंदगी के BSF कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे के किरदार में इस बार एक बिल्कुल नए अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। उनका ये ट्रांसफॉर्मेशन दमदार है रॉ, कंट्रोल्ड और पूरी तरह कमांडिंग। ट्रेलर में उनका एक डायलॉग साफ बता देता है कि अब कहानी किस मोड़ पर जाने वाली है “अब प्रहार होगा।” एक ऐसा सिपाही जो अब और बर्दाश्त नहीं करेगा, बल्कि करारा जवाब देगा।


ग्राउंड जीरो का ट्रेलर जबरदस्त एक्शन और इमोशन्स से भरपूर है। इसमें कश्मीर के हालात को बड़े ही असरदार तरीके से दिखाया गया है। बैकग्राउंड म्यूज़िक एकदम दमदार है, जो पूरे ट्रेलर की टेंशन और मिशन की सीरियसनेस को और बढ़ा देता है, बिना ज़्यादा दिखाए ही बहुत कुछ महसूस कराता है। इमरान हाशमी एक दमदार बीएसएफ अफसर के रोल में पूरी तरह फिट बैठे हैं, और साई तम्हणकर का किरदार भी सधा हुआ और इमोशनल कनेक्शन लिए हुए है।


ट्रेलर खत्म हो जाने के बाद भी जो बात दिल-दिमाग में गूंजती रहती है, वो है उस अनजाने दुश्मन की ठंडी पर डरावनी आवाज़, एक ऐसा खतरा जो दिखता नहीं, पर हर पल महसूस होता है। यही बात कहानी को और दिलचस्प और रहस्यमयी बना देती है।


'लक्ष्य' जैसे दमदार फिल्म देने वाले प्रोड्यूसर्स की अगली पेशकश है ग्राउंड जीरो, जो एक्सेल एंटरटेनमेंट की कहानी कहने की विरासत में एक और ज़बरदस्त चैप्टर जोड़ती है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।