मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कानपुर न्यूज़ : सोने में निवेश का झांसा देकर कपड़ा कारोबारी से 2.31 करोड़ की ठगी, साइबर थाना में मुकदमा दर्ज

कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र में रहने वाले एक कारोबारी से सोने में अधिक लाभ का झांसा देकर एक कपड़ा कारोबारी से 2.31 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर साइबर क्रा…

कानपुर न्यूज़ : सोने में निवेश का झांसा देकर कपड़ा कारोबारी से 2.31 करोड़ की ठगी, साइबर थाना में मुकदमा दर्ज
कानपुर न्यूज़ : सोने में निवेश का झांसा देकर कपड़ा कारोबारी से 2.31 करोड़ की ठगी, साइबर थाना में मुकदमा दर्ज | फ़ोटो: TVL News


कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र में रहने वाले एक कारोबारी से सोने में अधिक लाभ का झांसा देकर एक कपड़ा कारोबारी से 2.31 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के मुताबिक, पांडु नगर निवासी कपड़ा कारोबारी गौरव बजाज ने नवंबर 2024 में फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा था, जिसमें सोने पर निवेश करने पर भारी मुनाफा मिलने का दावा किया गया था। विज्ञापन में दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही एक वेबसाइट खुल गई और उस पर चैटिंग के जरिए निवेश संबंधी बातचीत शुरू हुई।


ठगों ने कारोबारी को ज्यादा लाभांश का लालच देकर जाल में फंसा लिया। इसके बाद 25 नवंबर 2024 से लेकर मार्च 2025 के बीच गौरव बजाज ने विभिन्न बैंकों के माध्यम से कुल 2.31 करोड़ रुपये वेबसाइट पर बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए।जब लाभांश लेने की बारी आई तो कारोबारी के ट्रेडिंग खाते में रकम दिखाई तो दी, लेकिन उसे निकाला नहीं जा सका। जब उन्होंने वेबसाइट से संपर्क किया, तो बताया गया कि और निवेश करने पर ही राशि ट्रांसफर होगी। इस पर कारोबारी को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज कराई,एडीसीपी क्राइम अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि कारोबारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस साइबर फ्रॉड के इस नेटवर्क तक पहुंचने के लिए डिजिटल ट्रांजैक्शन्स की ट्रेसिंग में जुटी है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।