मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

तुनिषा की मां और संजीव कौशल के बीच संबंधों की जांच कर रही पुलिस, संजीव कौशल का नाम सुनते ही तुनिषा को आता था पैनिक अटैक: तुनिषा शर्मा सुसाइड मामले में नया मोड़

नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा सुसाइड मामले में शीजान खान के परिवार ने चुप्पी तोड़ी। शीजान के वकील समेत उनकी मां और बहनों ने आज सोमवार प्रेस कांफ्रेस कर दिवंगत अभिनेत्री तुनिशा की मां वनिता शर…

तुनिषा की मां और संजीव कौशल के बीच संबंधों की जांच कर रही पुलिस, संजीव कौशल का नाम सुनते ही तुनिषा को आता था पैनिक अटैक: तुनिषा शर्मा सुसाइड मामले में नया मोड़
तुनिषा की मां और संजीव कौशल के बीच संबंधों की जांच कर रही पुलिस, संजीव कौशल का नाम सुनते ही तुनिषा को आता था पैनिक अटैक: तुनिषा शर्मा सुसाइड मामले में नया मोड़ | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा सुसाइड मामले में शीजान खान के परिवार ने चुप्पी तोड़ी। शीजान के वकील समेत उनकी मां और बहनों ने आज सोमवार प्रेस कांफ्रेस कर दिवंगत अभिनेत्री तुनिशा की मां वनिता शर्मा द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया और कहा कि "कभी भी तुनिषा को इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर नहीं किया गया|


शीजान खान की बहनों (फलक और शफाज) और उनके वकील ने वनिता शर्मा के उस दावों को खारिज कर दिया जिसमे उन्होंने कहा था शीजान, तुनिषा को मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करता था, उसे (तुनिषा को) हिजाब पहनने के लिए भी मजबूर किया था| जिसके चलते उसने अपनी इच्छाओं के खिलाफ 'हिजाब' पहनना शुरू कर दिया था। 


उन्होंने बताया कि तुनिषा की 'हिजाब' पहने हुए वायरल फोटो वास्तव में उनके शो "अली बाबा: दास्तान-ए-कबुला" की शूटिंग से थी, जिसे वर्तमान में वसई में शूट किया जा रहा है, जहां वह (तुनिषा) दिसंबर में मृत पाई गई थीं| 


तुनिषा शर्मा मौत मामले में आरोपी शीजान खान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने कहा, "व्हाट्सएप में ऐसी कोई चीज नहीं निकल के आई जिससे लगे कि तुनिषा और शीज़ान के बीच मतभेद थे। वो दोनों लाइफ में मूवऑन कर चुके थे लेकिन दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे। तुनिषा शीज़ान के परिवार के साथ जितने समय रही उतने समय वो बहुत खुश रही|


तुनिषा का रिश्तेदार नहीं हैं पवन शर्मा

वकील शैलेंद्र मिश्रा ने पवन शर्मा को लेकर भी नए खुलासे किए। मिश्रा ने कहा,'पावन शर्मा (तुनिषा के पूर्व मैनेजर) तुनिषा के रिश्तेदार नहीं है जो भी आरोप आए हैं उसमें तुनिषा की मां के तरफ से कम बल्कि पावन शर्मा के तरफ से ज्यादा आए हैं। पुलिस ने शुरू से खारिज किया है कि इस पूरे प्रकरण में लव-जिहाद का दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं है|


तुनिषा का संबंध अपने परिवार से अच्छा नहीं था

एडवोकेट मिश्रा ने कहा,''तुनिषा का संबंध अपने परिवार से अच्छा नहीं था| उसके पिता के निधन के बाद वो उदास रहती थी। उसने खुशी से अपना आखिरी जन्मदिन अपने पिता के साथ ही मनाया था| उसके बाद वो अब  मनाने वाली थी। तुनिषा की मां और संजीव कौशल का क्या संबंध है, इसकी जांच की जा रही है|


संजीव कौशल और तुनिषा की मां तुनिषा की जिंदगी पर कंट्रोल करती थीं

एडवोकेट शैलेंद्र मिश्रा ने कहा, तुनिषा की मां वनिता शर्मा और संजीव कौशल ही तुनिषा को पूरा कंट्रोल करते थे। संजीव कौशल का नाम सुनते ही तुनिषा को पैनिक अटैक आता था। संजीव कौशल और वनिता शर्मा तुनिषा पर और उसके पैसे पर पूरा कंट्रोल करते थे| संजीव कौशल के उकसाने पर तुनिषा की मां ने उसका फोन तोड़ दिया और उसका गला दबाने की कोशिश की| कौशल और तुनिषा की मां तुनिषा की जिंदगी पर कंट्रोल करती थीं|


हिजाब शूटिंग का हिस्सा था

हिजाब के सवाल पर एडवोकेट शैलेंद्र मिश्रा ने कहा,''जहां तक हिजाब का सवाल है आप अली बाबा का 21 वां एपिसोड देख लीजिए उसमें उन्होंने वो पोशाक पहना था और उस दिन सेट पर गणपति पूजा हुई थी वही फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम पर डाला है|




मुंबई से सटे नायगांव में 20 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने शनिवार, 24 दिसंबर को  सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी| 24 दिसंबर को टीवी सीरियल के सेट पर तुनिषा की लाश वॉशरूम में लटकी मिली थी| सेट पर मौजूद लोग उसे समीप के जुचन्द्र के एक अस्पताल ले गए| वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया| अगले दिन, उसके सह-कलाकार और पूर्व प्रेमी शेजान को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। शीजान खान के साथ तुनिशा शर्मा रिलेशनशिप में थी| 15 दिनों पहले शीजान ने तुनिषा शर्मा से ब्रेकअप कर लिया था| ब्रेकअप से वो परेशान और तनाव में थी| 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।