मुख्य सामग्री पर जाएँ
16 सितंबर 2026

प्रभास ने OTT के पॉपुलर टॉक शो पर दर्ज कराई मौजूदगी, फैंस ने बरसाया प्यार

नई दिल्ली: बाहुबली फ्रेंचाइजी की बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता के बाद, प्रभास को अब एक रियल पैन इंडिया स्टार के रूप में देखा जाता हैं, और उनके समर्थक उनके प्रति समर्पित हैं। हाल ही में, एक प्रमुख ओटीटी…

प्रभास ने OTT के पॉपुलर टॉक शो पर दर्ज कराई मौजूदगी, फैंस ने बरसाया प्यार
प्रभास ने OTT के पॉपुलर टॉक शो पर दर्ज कराई मौजूदगी, फैंस ने बरसाया प्यार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: बाहुबली फ्रेंचाइजी की बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता के बाद, प्रभास को अब एक रियल पैन इंडिया स्टार के रूप में देखा जाता हैं, और उनके समर्थक उनके प्रति समर्पित हैं। हाल ही में, एक प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म के पापुलर टॉक शो पर उन्होंने अपनी मैजूदगी दर्ज कराई जोकि आमतौर पर कम ही होता है। इस शो को तेलुगु सेलिब्रिटी नंदामुरी बालकृष्ण द्वारा होस्ट किया जाता हैं। शो के इस एपिसोड ने महज 12 घंटे में 50 मिलियन मिनट हासिल किए।


लेकिन अब इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए अपने आधिकारिक हैंडल पर प्रशंसकों से माफी मांगी, उन्होंने लिखा, "आपका प्यार असीम है डार्लिंग्स! हमारा ऐप ऑफलाइन है लेकिन हमारा प्यार नहीं है। हमें इसे ठीक करने के लिए बस थोड़ा सा समय दें। ये कुछ ही देर में फिर से काम करने लगेगा!"। एक दूसरा ट्वीट, जिसका स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, में लिखा है, "आपको यह सूचित करने के लिए खेद है कि प्यारे #Prabhas प्रशंसकों से जबरदस्त प्यार के कारण हमारा ऐप क्रैश हो गया है। हम इस पर काम कर रहे हैं और इसे जल्द ही रिस्टोर कर दिया जाएगा।"


वहीं प्रभास की आने वाली फिल्मों की बात करें तो उन्हें स्पिरिट, सालार, कृति सेनन के साथ आदिपुरुष, दीपिका पादुकोण के साथ प्रोजेक्ट के और निर्देशक मारुति की फिल्म में देखा जाएगा। उनका लाइनअप बहुत ही रोमांचक है और पूरा देश उनकी फिल्म के थिएटर में हिट होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 14 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।