मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

स्टारप्लस की रोमांटिक स्टोरी तेरी मेरी डोरियां का टीज़र हुआ रिलीज

नई दिल्ली: स्टारप्लस ने हमेशा ऐसी कहानियां प्रदर्शित की हैं जिन्हें दर्शकों का अपार प्यार मिला है और लगातार चार्ट में टॉप पर रही हैं। ऐसी ही एक कहानी जिसने दर्शकों को बांधे रखा है, वह है गुम है किसी…

स्टारप्लस की रोमांटिक स्टोरी तेरी मेरी डोरियां का टीज़र हुआ रिलीज
स्टारप्लस की रोमांटिक स्टोरी तेरी मेरी डोरियां का टीज़र हुआ रिलीज | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:   स्टारप्लस ने हमेशा ऐसी कहानियां प्रदर्शित की हैं जिन्हें दर्शकों का अपार प्यार मिला है और लगातार चार्ट में टॉप पर रही हैं। ऐसी ही एक कहानी जिसने दर्शकों को बांधे रखा है, वह है गुम है किसी के प्यार में जो जटिल प्रेम के बारे में है। स्टार प्लस के इस सीरियल और सीरियल की कास्ट को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। हाल में इस शो के एक्टर्स- साईं, विराट और पाखी ने 6 कैरेक्टर्स वाली एक नई कहानी की एक पहली झलक पेश की हैं, जो ट्विट्स ऑफ फेट के जरिए एक दूसरे के साथ उलझ के रह जाते हैं, दर्शकों को "किस्की दोर बंधेगी किससे / कौन किससे जुड़ जाएगा....?" के सवाल के साथ छोड़ देता है।


पंजाब में सेट, पूरे टीज़र वीडियो में आश्चर्यजनक सीन्स हैं- जिसमें मेल लीड अपनी पगड़ी बांधते से लेकर और दूसरे स्टाइलिश रूप से अपनी बाइक को फ्लॉन्ट करता दिख रहा है, वहीं फीमेल लीड अपने पॉटरी स्किल्स का प्रदर्शन करती है। ऐसे में गुम है किसी के प्यार में की लीड कास्ट द्वारा कहानी के नरेशन को देखते हुए, जो एक जटिल दुनिया में प्यार पाने पर अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा कि ये 6 किरदार कौन हैं… उनकी यात्रा क्या होगी, और क्या उन्हें प्यार मिलेगा? कैसे उनकी जिंदगी एक दूसरे से जुड़ेगी?.. प्यार की इस खोज में उन्हें किन अप्रत्याशित चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा?


यहां शो का टीज़र लॉन्च करने के साथ ही 'गुम है किसी के प्यार में' लीड्स को प्यार के बारे में अपनी राय भी साझा करते हुए देखा गया, जब उनसे पूछा गया कि उनके अनुसार प्यार क्या है। प्यार के बारे में अपना परसेप्शन शेयर करते हुए, नील भट्ट उर्फ विराट ने कहा, "मुझे लगता है कि यह एक इंटरन्ल सवाल है। जबकि कई लोगों ने इसका जवाब दिया है और इसे समझाने की कोशिश की है तो, यह एक तरह से 'छोटा मुंह, बड़ी बात' होगी। मैं पता लगाने की कोशिश कर रहा हूं कि वास्तव में प्यार है क्या। मैं बहुत काव्यात्मक सुनाई देना करना चाहता हूं, ऐसा हो, प्यार यह है, प्यार वह है। लेकिन मैं वास्तव में नहीं जानता कि प्यार क्या है। यह एक भावना है, मुझे लगता है कि प्यार एक भावना है कि आप जब आप खुश होते हैं तो महसूस करते हैं। आपकी हैप्पी प्लेस और ऐसा तब होता है जब आपको प्यार किया जाता है और आपके अंदर खुद के लिए प्यार होता है, तभी आप दूसरों को प्यार दे सकते हैं। तो मेरे लिए, प्यार एक हैप्पी प्लेस है, सेफ स्पेस और व्यापक शब्दों में, मुझे लगता है कि प्यार दोस्ती है क्योंकि जब आप अपने फ्रेंड सर्कल में होते हैं तो आपको प्यार किया जाता है और आप सुरक्षित महसूस करते हैं। प्यार समझ है। प्यार वह जगह है जहां शांति बनी रहती है।"


इसी के बारे में बाल करते हुए, आयशा सिंह उर्फ साई ने कहा, "मेरे लिए शब्दों में बयां करना प्यार बहुत पवित्र है। यह वास्तव में उससे कहीं अधिक है और हर किसी की अपनी परिभाषा और प्यार की धारणा है। इसलिए यह थोड़ा व्यक्तिपरक है और हर व्यक्ति के हिसाब से अगल होता है। स्टारप्लस का आगामी शो एक ऐसी कहानी है जहां हम देखेंगे कि प्यार कैसे शोर और भ्रम के बावजूद एक-दूसरे को ढूंढता है। यह देखना बहुत रोमांचक होगा कि प्यार कैसे अपना रास्ता खोजता है।"


प्यार और शो के बारे में अपना विचार साझा करते हुए ऐश्वर्या शर्मा उर्फ पाखी ने कहा, "मेरे लिए प्यार हमेशा से मेरा सुरक्षित स्थान रहा है और मेरे लिए प्यार का मतलब हमेशा खुशी, परिवार और अपनेपन की भावना है। स्टारप्लस का आगामी शो एक ऐसी कहानी है जहां हम 3 अलग-अलग जोड़ों की 3 अलग-अलग तरह की प्रेम कहानियां देखने को मिलती हैं।"


ऐसे में शो को लेकर दर्शकों के मन में कई भी सवाल हैं...!


और जिसका जवाब आपको जल्दा मिलेगा स्टार प्लस पर उनके आने वाले शो तेरी मेरी डोरियां में।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।