मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

एटा: ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में आज यानी सोमवार को एक युवक का शव संदिग्धावस्था में फांसी के फंदे से पेड़ पर लटका हुआ मिला। एटा जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंवास के पास पेड़ पर यु…

एटा: ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
एटा: ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस | फ़ोटो: TVL News

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में आज यानी सोमवार को एक युवक का शव संदिग्धावस्था में फांसी के फंदे से पेड़ पर लटका हुआ मिला। एटा जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंवास के पास पेड़ पर युवक का फांसी से लटका शव दिखाई पड़ने से सनसनी फैल गई। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक की पहचान गांव के ही 25 वर्षीय सोनू यादव के रूप में हुई|


मृतक युवक अपने ससुराल थाना बागवाला क्षेत्र में आया हुआ था। सोमवार सुबह पंवास गांव के पास ससुराल आए युवक सोनू यादव का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला| जानकारी मिलने पर पुलिस एवं परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


कोतवाली देहात पुलिस ने बताया कि थाना कोतवाली देहात एटा क्षेत्र में एक युवक का संदिग्धावस्था में शव बरामद होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है|



पुलिस के मुताबिक आज दिनांक 23.08.2021 को प्रातः करीब 08.00 बजे थाना कोतवाली देहात पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंवास के पास एक व्यक्ति का शव संदिग्धावस्था में फांसी के फंदे से पेड़ पर लटका हुआ है। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस, फील्ड यूनिट तथा डॉग स्क्वायड टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच साक्ष्य संकलन की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। 



जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक सोनू यादव (24 वर्ष) पुत्र सत्येंद्र निवासी नगला तुला थाना मारहरा एटा का रहने वाला है, जो कल अपनी ससुराल थाना बागवाला क्षेत्र में आया हुआ था। मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पांच नामजद व्यक्तियों के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात एटा पर मुअसं - 300/2021 धारा 147, 302 भादंवि पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में था???ास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।