एटा: उत्तर प्रदेश के एटा में 'बीजेपी बूथ अध्यक्ष' को संबोधित करते हुए CM योगी आदित्यनाथ ने कहा,''अगर एक-एक बूथ अध्यक्ष अपने-अपने बूथ का प्रंबधन करेंगे और जिम्मेदारी संभाल लेंगे तो भारतीय जनता पार्टी राज्य में 325 से अधिक विधानसभा सीटें जीतेगी| PM के नेतृत्व में हमने कोरोनावायरस से सफलतापूर्वक लड़ाई लड़ी। मैं जानना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी, बसपा और सपा तब कहां थे जब राज्य कोरोना संक्रमण से पीड़ित था|
बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने कहा,''सभी राजनीतिक पार्टियां वोटबैंक के साथ जुड़ी हैं, जातिवाद के साथ काम कर रही हैं। कोई जिन्ना के नाम पर जीता है तो कोई परिवारवाद के नाम पर पार्टी खड़ी करता है लेकिन बीजेपी सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास करने वाली पार्टी है|
जे.पी.नड्डा ने कहा,'उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों को जितना भुगतान योगी जी ने किया उतना तो अखिलेश और मायावती की सरकार में भी नहीं हुआ था। इसीलिए कहता हूं कि सोच ईमानदार है, काम दमदार है, इसे हमको समझना होगा|
जब हम गन्ना की बात करते हैं तो उनके मुंह से जिन्ना निकलता है। मुझे उन लोगों से उन पार्टियों से खतरा दिखता है जो वोट की खातिर, कुर्सी की खातिर सरदार पटेल लौह पुरुष से मुकाबला करने के लिए जिन्ना का जिन्न निकाल रहे हैं| आज योगी की सरकार में माफिया प्रदेश छोड़ कर जा रहे हैं लेकिन आपको वो दिन भी याद होगा जब प्रदेश दंगा प्रदेश था। ये नई सपा नहीं है ये वही सपा है, इस बात को हमे समझना होगा|
नड्डा ने कहा,''ये नई सपा नहीं है ये वही सपा है, इस बात को हमे समझना होगा। ऐसे लोगों को घर बैठाना जरूरी है, कुर्सी की खातिर नहीं उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनता के लिए जरूरी है| हमारे पास नेता है, हमारे पास नीति है, हमारे पास नीयत है लेकिन बाकी पार्टियों के पास न नेता है, नीति है और नियत तो है ही नहीं बस उन्हें रात में सोते हुए बस कुर्सी दिखती है|