मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भाजपा सरकार ने नौकरियों में घोटाला किया: अखिलेश यादव

सैफई (इटावा): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने नौकरियों में घोटाला किया है। हाईकोर्ट में खुलासा हुआ कि कापियां तक बदल दी गयी। ये अपने…

भाजपा सरकार ने नौकरियों में घोटाला किया: अखिलेश यादव
भाजपा सरकार ने नौकरियों में घोटाला किया: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

सैफई (इटावा): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने नौकरियों में घोटाला किया है। हाईकोर्ट में खुलासा हुआ कि कापियां तक बदल दी गयी। ये अपने लोगों को नौकरियों में एडजेस्ट करने के लिए घोटाला करते हैं। सैर्फई मेडिकल कालेज में एक ही कोचिंग के बच्चों को बड़े पैमाने पर नौकरी कैसे मिल गयी? सैफई के साथ लखनऊ के अन्य मेडिकल संस्थानों में भी यही हुआ है।    



 सैफई में सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार नौकरियों में आरक्षण नहीं देना चाहती है। इसलिए भर्तियों में घपले और घोटाले करती है। ये पिछड़े, दलितों और पीडीए परिवार को साजिश के तहत नौकरियों से दूर रखने की कोशिश कर रही हैं।



 यादव ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हैं। चीन और देश की सीमाओं को लेकर सरकार को सावधान रहना चाहिए था और जितने इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करना चाहिए था, नहीं किया। फोर्स को पर्याप्त टेक्नोलॉजी और जानकारी मिलनी चाहिए थी। उसमें इंटेलिजेंस फेलियर है, इसके कारण हमारी आंतरिक और बार्डर की सुरक्षा खतरे में हैं। चीन के सवाल पर सरकार झूठ बोलती है। सुनने में आ रहा है कि काफी जमीन कब्जा हो गयी है। 



 अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से हर मुद्दे पर झूठ बोला है। स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर भ्रष्टाचार हुआ। नगरों का बुरा हाल है। सड़कों में गड्ढ़े हैं। जलभराव है। गड्ढ़ों  के  कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। गाड़ियां नहीं चल पा रही हैं। लोगों की जान जा रही है। स्वास्थ्य सेवाएं बेकार हो गयी हैं। बेरोजगारी और महंगाई लगातार बढ़ रही है। बड़ी संख्या में नौजवान बेरोजगार घूम रहा है। उसे नौकरी की तलाश है। भाजपा सरकार पूरी तरह झूठ पर चल रही है। सरकार के लोग जमीनी हकीकत से दूर हैं। महंगाई के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। इनके लोग खूब मुनाफा कमा रहे हैं और किसान को उसकी फसल की कीमत नहीं मिल रही है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जुलाई 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।