मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश: शौच के लिए गई युवती का अपहरण कर रेप, आरोपी युवक गिरफ्तार

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिलें में एक लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है| इटावा जिले मे शौच के लिए गई 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर रेप का मामला सामने आया है| घटना इटावा जिले के बसरेहर थाना क्ष…

उत्तर प्रदेश: शौच के लिए गई युवती का अपहरण कर रेप, आरोपी युवक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: शौच के लिए गई युवती का अपहरण कर रेप, आरोपी युवक गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिलें में एक लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है| इटावा जिले मे शौच के लिए गई 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर रेप का मामला सामने आया है| घटना इटावा जिले के बसरेहर थाना क्षेत्र के चकवा बुजुर्ग गांव की है| पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया|पीड़ित युवती को मेडिकल चेकअप के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है|




इटावा ग्रामीण के SP ओमवीर सिंह ने बताया कि,''थाना बसरेहर को सूचना मिली थी कि गांव चकवा बुजुर्ग में एक लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है। पुलिस तत्काल मौके पर गई और आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामला दर्ज़ कर लिया गया है।  पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है|




खबर के मुताबिक शनिवार की रात लगभग 11 बजे 19 वर्षीय युवती घर से थोड़ी दूरी पर बने शौचालय के लिए निकली थी| इस दौरान पहले से घात लगाए गांव के ही एक युवक ने उसे दबोच लिया और जबरन ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया|काफी देर होने पर युवती जब घर नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने गांव में चारों तरफ उसे ढूंढना शुरू किया लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला|



रविवार तड़के तकरीबन चार बजे युवती घर की तरफ गली में आ रही थी तो परिजनों ने देखा कि उसकी हालत खराब और कपड़े फटे हुए हैं|पीड़िता ने आपबीती में बताया कि गांव का ही रहने वाला युवक उसे जबरन उठाकर ले गया था और उसने गलत काम किया|पीड़िता के परिजनों ने फौरन इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर दी| 




सूचना पाकर बसरेहर थाना प्रभारी फोर्स के साथ गांव पहुंचे और उन्होंने पीड़िता और उसके परिवार से घटना की जानकारी ली| पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ऋषभ दुबे उर्फ शानू निवासी चकबा बुजुर्ग के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है|पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया| बसरेहर थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, और आरोपी व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।