मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

फैज हत्याकांड का खुलसा: 4 हत्यारोपी गिरफ्तार, झगड़े के बदले में ले ली थी जान

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा में 24 फरवरी को हुई यवक फैज उर्फ आसिफ की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है| मइटावा पुलिस ने फैज उर्फ आसिफ हत्याकाण्ड का खुलासा कर घटना कारित करने वाले 4 हत्यारोपियों को…

फैज हत्याकांड का खुलसा: 4 हत्यारोपी गिरफ्तार, झगड़े के बदले में ले ली थी जान
फैज हत्याकांड का खुलसा: 4 हत्यारोपी गिरफ्तार, झगड़े के बदले में ले ली थी जान | फ़ोटो: TVL News

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा में 24 फरवरी को हुई यवक फैज उर्फ आसिफ की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है|  मइटावा पुलिस ने फैज उर्फ आसिफ हत्याकाण्ड का खुलासा कर घटना कारित करने वाले 4 हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है|  पुलिस ने बताया कि,''24 फरवरी को थाना सिविल लाइन क्षेत्रांतर्गत लाइन सफारी के सामने एक  यवक का शव मिला था, हत्या की घटना में संलिप्त 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 



इटावा पुलिस ने बताया कि,थाना सिविल लाइन पुलिस को 24 फरवरी को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि लाइन सफारी रोड पर एक शव क्षत-विक्षप्त हालत में पड़ा है। सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारियों, थाना सिविल लाइन पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया एवं घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। 



24 फरवरी को को मृतक के पिता सलीम पुत्र अच्छन द्वारा थाना सिविल लाइन पर तहरीर दी गयी कि उसके पुत्र फैज वारसी उर्फ आसिफ की उमर,असद,विरासत अली, फरद उर्फ मुन्ना, अल्फेश, इरशाद, फरदीन, जीशान,रिजवान तथा खादिम अब्बास द्वारा पुरानी रंजिश एवं मुकदमें के चलते हत्या कर दी। वादी की तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाइन पर 10 नामदजों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया तथा विवेचना के क्रम में धारा 120 बी भादवि की बढोत्तरी की गयी एवं एक अन्य अभियुक्त शाहरुख खान उर्फ सल्लू पुत्र छोटे खान प्रकाश में आया है




 इटावा पुलिस मुताबिक',''घटना का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन से पुलिस टीम गठित की गयी। पुलिस टीम द्वारा घटना के संबंध में इलैक्ट्रोनिक एवं मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक फैज वारसी उर्फ आसिफ की हत्या उपरोक्त लोगों द्वारा की गयी है। जिसके क्रम में 27 फरवरी 2022 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर स्टेशन बजरिया पर घोडा चाय दुकान के पास से घटना में संलिप्त 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया गया।




पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दिनांक 20.02.2022 को फैज उर्फ आसिफ के साथ हम लोगों का झगडा व मारपीट हुई थी। जिसके संबंध में थाना कोतवाली पर इसकी सूचना दी थी। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए हम लोगों ने उसकी हत्या कर दी। 



गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. मो0 रिजवान पुत्र मो0 सलाम निवासी गाडीपुरा थाना कोतवाली इटावा। 

2. शाहरुख खान उर्फ सल्लू पुत्र छोटे खान निवासी मेवाती टोला थाना कोतवाली इटावा। 

3. असद पत्र ममताज निवासी मेवाती टोला थाना कोतवाली इटावा।

4. अल्फेश पुत्र अजमत अली निवासी मकसूदपुरा गौशाला थाना कोतवाली इटावा। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।