मुख्य सामग्री पर जाएँ
18 सितंबर 2026

इटावा में गुमशुदा युवती के तीन हत्यारे गिरफ्तार: साथ रहने के लिए बना रही थी दबाव, प्रेमी ने पत्नी व दोस्त संग मिलकर मार डाला..फिर गर्दन काट 'सिर और धड़' को अलग-अलग नदी में फेंका

कानपुर: इटावा के थाना वैदपुरा क्षेत्र में हुई गुमशुदा युवती की हत्या के राज से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की कहानी सामने आई है। शादीशुदा प्रेमी ने अपनी पत्नी तथा मित्र के…

इटावा में गुमशुदा युवती के तीन हत्यारे गिरफ्तार: साथ रहने के लिए बना रही थी दबाव, प्रेमी ने पत्नी व दोस्त संग मिलकर मार डाला..फिर गर्दन काट 'सिर और धड़' को अलग-अलग नदी में फेंका
इटावा में गुमशुदा युवती के तीन हत्यारे गिरफ्तार: साथ रहने के लिए बना रही थी दबाव, प्रेमी ने पत्नी व दोस्त संग मिलकर मार डाला..फिर गर्दन काट 'सिर और धड़' को अलग-अलग नदी में फेंका | फ़ोटो: TVL News

कानपुर: इटावा के थाना वैदपुरा क्षेत्र में हुई गुमशुदा युवती की हत्या के राज से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की कहानी सामने आई है। शादीशुदा प्रेमी ने अपनी पत्नी तथा मित्र के साथ मिलकर युवती सुहागिनी की हत्या की थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया है।  पुलिस ने बताया कि,''थाना वैदपुरा से गुमशुदा युवती की हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 हत्यारोपी अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को आलाकत्ल चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।



इटावा जनपद के बैदपुरा थाना क्षेत्र ग्राम खरदूली निवासी राजबीर सिंह ने 9 फरवरी को यहा वैदपुरा थाने में 21 वर्षीय बेटी सुहागिनी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी रामवीर सिंह पुत्र जयपान सिंह ने पुलिस को बताया था,''27 फरवरी को उनकी पुत्री सुहागिनी घर से कही चली गयी है। जिसके बाद 26 फरवरी को पिता ने बेटी की हत्या कर शव छुपाने का मामला दर्ज कराया था। 



 पुलिस ने बताया कि,''''तहरीर पर थाना वैदपुरा पर गुमशुदगी दर्ज कर गुमशुदा युवती की थाना वैदपुरा पुलिस द्वारा तलाश जारी थी। इसी के क्रम में 26 फरवरी को वादी राजबीर सिंह द्वारा थाना वैदपुरा पर सूचना दी गयी कि मोहन पुत्र पर्वत सिंह निवासी अण्ड की मडैया थाना बढपुरा द्वारा उसके एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसकी पुत्री की हत्या कर दी है। वादी की तहरीर के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना वैदपुरा पर मु0अ0स0 20/2022 धारा 302/201भादवि बनाम मोहन उपरोक्त व एक अन्य अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। 




इटावा पुलिस मुताबिक' घटना का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी सैफई के नेतृत्व में थाना वैदपुरा से पुलिस टीम गठित की गयी। इसी के क्रम में आज वैदपुरा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त मोहन उर्फ मकरन्द को उसके घर अण्ड की मढैया से, अभियुक्त राहुल कुशवाह व अभियुक्ता किरन देवी पत्नी मोहन को अण्ड के मढैया जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया। 



यह था कारण
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि ,''वह 2013 से 2016 तक अरुण कुमार पुत्र अवनीश कुमार निवासी खरदूली थाना वैदपुरा के यहाँ जे0सी0बी0 के ड्राइवर की नौकरी करता था तथा वही रहने लगा था। वही पर उसकी दोस्ती सुहागिनी उर्फ भोला से हुई और वें एक दूसरे से बात करने लगे। वर्ष 2019 में जब उसकी(मोहन) शादी किरन से हो गयी तो इस बात की जानकारी होने पर सुहागिनी उर्फ भोला द्वारा उसको मुकदमें में फसाने की धमकी दी जाने लगी। 



पहले गमछे से गला घोटकर मार डाला फिर चाकू से गर्दन काटकर सिर और धड़ को अलग-अलग नदी में फेंक दिया

इसी बात से परेशान होकर मोहन, उसकी पत्नी और उसके दोस्त राहुल द्वारा दिनांक 07.02.2022 को सुहागिनी उर्फ भोला की हत्या इटावा से नगला वीरवल थाना बढपुरा के पास यमुना नदी के रेलवे पुल पर ले जाकर गमछे से गला घोटकर हत्या कर दी थी तथा शव की गर्दन चाकू काटकर सिर व धड को अलग-अलग नदी म???ं फेंक दिया था।


7 फरवरी 2022 को हुई थी हत्या

सोमवार को वैदपुरा थाना प्रभारी राजीव कुमार यादव ने घटना का खुलासा करते हुए बताया  कि,'' मृतका का पिछले काफी समय से आरोपी युवक मोहन उर्फ मकरन पुत्र पर्वत सिंह निवासी अड्डा की मढैया थाना बढ़पुरा जनपद इटावा से प्रेम संबंध चला रहा था। मोहन पहले से शादीशुदा था।



छात्रा को प्रेमी के शादीशुदा होने की जानकारी हुई तो उसने मोहन के साथ रहने का दबाव बनाया। जिस पर प्रेमी मोहन ने अपनी पत्नी किरण देवी तथा सहयोगी मित्र राहुल पुत्र राम सिंह के साथ बीती 7 फरवरी को चाकू से गोदकर हत्या कर दी और शव यमुना नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतका के कपड़े तथा चाकू बरामद किया है और तीनों को जेल भेज दिया है।



गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. मोहन उर्फ मकरन्द पुत्र पर्वत सिंह निवासी ग्राम अण्ड की मडैया थाना

3. किरन पत्नी मोहन उर्फ मकरन्द निवासी ग्राम अण्ड की मडैया थाना 

2. राहुल पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम अण्ड की मडैया थाना बढपुरा इटावा।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 16 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।