मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

इटावा में युवक की गोली मारकर हत्या, गांव के पास खेत में मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा में कल यानी गुरुवार को 22 वर्षीय एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव गांव के पास खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची प…

इटावा में युवक की गोली मारकर हत्या, गांव के पास खेत में मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस
इटावा में युवक की गोली मारकर हत्या, गांव के पास खेत में मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस | फ़ोटो: TVL News

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा में कल यानी गुरुवार को 22 वर्षीय एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव गांव के पास खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


यह पूरा मामला थाना भरथना क्षेत्र के नगरिया यादवान गांव का है। घनश्याम पुत्र अतर सिंह यादव की गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। जब वह शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी| इस बीच रात्रि करीब 8 बजे घटनास्थल से गुजरने वाले ग्रामीणों ने जानकारी दी की,कि गांव के समीप खेत में युवक का शव पड़ा है| 


परिजनों ने ग्रामीणों के साथ घटना स्थल पर जाकर देखा, तो घनश्याम सिंह का शव मिला। मृतक घनश्याम यादव अपने तीन भाईयों में सबसे छोटा था। जिसके तीन माह की पुत्री है।


घटना की सूचना मिलते ही रात्रि में ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह समेत स्थानीय पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे| पुलिस ने घटना स्थल का मुवायना किया और साक्ष्य इकट्ठा किया|


SSP जय प्रकाश सिंह ने बताया, "युवक की उम्र लगभग 22-30 साल होगी और उसका शव उसके खेत में पाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गहन जांच जारी है, जांच के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।"


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।