मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कनाडा में पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों के घर पर फायरिंग, जेंटा खरड़ ने ली हमले की जिम्मेदारी

कनाडा में एक बार फिर पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों के बंगले पर कुछ हमलावरों ने फायरिंग की।प्रेम ढ‍िल्‍लों के घर पर गोलीबारी की यह घटना सोमवार की बताई जा रही है। घटना की जिम्मेदारी जेंटा खरड़ ने ली है जो…

कनाडा में पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों के घर पर फायरिंग, जेंटा खरड़ ने ली हमले की जिम्मेदारी
कनाडा में पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों के घर पर फायरिंग, जेंटा खरड़ ने ली हमले की जिम्मेदारी | फ़ोटो: TVL News

कनाडा में एक बार फिर पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों के बंगले पर कुछ हमलावरों ने फायरिंग की।प्रेम ढ‍िल्‍लों के घर पर गोलीबारी की यह घटना सोमवार की बताई जा रही है। 


घटना की जिम्मेदारी जेंटा खरड़ ने ली है जो जयपॉल भुल्लर गैंग से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि वह इस वक्त आस्ट्रेलिया में मौजूद है और खालिस्तानी आतंकी अर्श डाला का करीबी है।


जानकारी के मुताबिक, फायरिंग के बाद आरोपियों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर घटना की जिम्मेदारी ली। हालांकि यह पोस्ट पंजाबी में लिखा हुआ है। वायरल हो रहे पोस्ट में म्यूजिक इंडस्ट्री में दबदबे को लेकर बात कही गई है।


 पोस्ट में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला, जग्गू भगवनपुरिया के नाम का भी जिक्र है। सिद्धू मूसेवाला की 2022 में पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।


घटना की जिम्‍मेदारी लेने वाले सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि 'मैंने इसे टालने की कई बार कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। सबसे पहले तो वह सिद्धू मूसेवाला के साथ आया।


 उन्‍हें साइन किया और फिर जग्गू भगवानपुरिया के साथ मिलकर सिद्धू को धमकी देकर कॉन्‍ट्रैक्‍ट तोड़ा। फिर उनके नुकसान पर भी उंगली उठाई। इसमें सिद्धू की मौत का मजाक उड़ाया और सहानुभूति के लिए एक गाना भी बनाया।'


पोस्ट में आगे लिखा कि 'वह सिद्धू को अपना बाप मानता था। लेकिन बाप की मौत के बाद वह उनके साथ ऑस्ट्रेलिया टूर पर आने लगा। अब उसने हमारे विरोधी (केवी ढिल्लों) को गाना दे दिया।


 मुझे पीठ में छुरा घोंपने की आदत नहीं है। मैंने तुम्हें डराने के लिए ऐसा किया है। ये बस आखिरी चेतावनी है। अगर तुम अब भी नहीं सुधरे, तो तुम जहां भी भागोगे, तुम्हें मुझसे कोई नहीं बचा पाएगा।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।