फिरोज़ाबाद: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जनपद के सिरसागंज के गिरधारी इंटर कॉलेज में बुधवार को 'महिला संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने फिरोजाबाद के सिरसागंज में '''लड़की हूं लड़ सकती हूं,'''शक्ति संवाद' में महिलाओं के साथ बातचीत की। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाथ हिलाकर महिलाओं का अभिवादन किया। प्रियंका गांधी को महिलाओं ने अपनी परेशानी बताईं।
एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षा मित्र सहित स्कूल की छात्राओं से प्रियंका ने संवाद किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने वेतनमान की वृद्धि के लिए प्रियंका से गुहार लगाई। प्रियंका गांधी से महिलाओं ने मानदेय बढ़ाने और उन्हें राज्य कर्मचारी करने की मांग रखी। ''शक्ति संवाद' में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,"मैं चाहती हूं कि महिलाएं समझें कि किस तरह की राजनीति हो रही है और उसे आप बदल सकती हैं। स्कूटी और स्मार्टफोन आपको सशक्त बनाने के लिए है। इसके अलावा हमने बहुत सारी घोषणाएं की हैं जो आपको सशक्त बनाएंगी।"
प्रियंका गांधी ने कहा,;'किसी चुनाव में आपकी भलाई और सशक्तिकरण की बात नहीं होती। घोषणाएं होती हैं लेकिन प्रयास नहीं होते। नेताओं की मानसिकता है कि महिलाओं को नकारा जा सकता है। लेकिन मैं कह रही हूं कि अब आपको नकारा नहीं जा सकता। महंगाई का बोझ कौन उठा रहा है? समाज के संघर्ष का बोझ कौन उठा रहा है? आपके पैदा होते ही संघर्ष शुरू हो जाता है और आपके संघर्ष को पहचानने वाला कोई नहीं है। आपने बहुत झूठ सह लिए।
उन्होंने कहा,';'हमने शक्ति विधान में कहा है कि हम बीस लाख रोजगार देंगे। इनमें से आठ लाख महिलाओं के लिए होंगे। हमने आपकी सेहत, शिक्षा, सम्मान, स्वाभिमान के लिए अलग से घोषणापत्र तैयार किया है।
प्रियंका गांधी ने कहा,;''नेताओं को लगता है कि जाति और धर्म की बात करके वोट मिल जाएगा तो वह काम क्यों करेगा? अगर उसे मालूम हो कि काम किए बिना वोट नहीं मिलेगा, तो वह ऐसा नहीं करेगा। आप नेताओं को जवाबदेह बनाइए। उनसे हिसाब मांगिए। आप चुनाव में ऐसी पार्टी को जिताइए जो आपके बारे में बात करे। जो आपको यह बताए कि वह आपकी मदद कैसी करेगी, आपको सशक्त कैसे बनाएगी।
उन्होंने कहा,''महंगाई इतनी है आम इंसान और किसान त्रस्त हैं। ऐसे ऐसे कानून बनाए जा रहे हैं कि किसान खत्म हो जाएगा। सिर्फ प्रधानमंत्री जी और उनके उद्योगपति मित्र बचेंगे। आरक्षण खत्म करने का तरीका निकाला है कि सारे सरकारी संस्थान उद्योगपतियों को बेचे जा रहे हैं।
प्रियंका गांधी ने कहा,;'मेरा पूरा भरोसा है कि अगर बदलाव आएगा तो वह बदलाव आप महिलाएं लाएंगी। आपमें बहुत शक्ति है। अपनी शक्ति को पहचानो। 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' खोखला नारा नहीं है, यह आपको सशक्त बनाने का नारा है| कांग्रेस पार्टी की सरकार आएगी तो आप देखेंगी कि महिलाएं कैसे सशक्त होती हैं। लेकिन वह छोटी बात है। असली बात है कि आप सशक्त और जागरूक कैसे बनेंगी। महिलाएं इस देश की आधी आबादी हैं और आपको यह शक्ति पहचाननी है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,;;महिलाएं इस देश की आधी आबादी हैं। आज भाजपा समेत तमाम पार्टियां समाज को बांटने की बात तो कर रही हैं, लेकिन आधी आबादी के मुद्दों पर बात नहीं करती। लड़की हूं लड़ सकती हूं एक कोशिश है कि आधी आबादी के मुद्दों पर बात हो, बदलाव की राजनीति की शुरुआत हो। लड़की हूं लड़ सकती हूं संवाद