मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

खेसारीलाल यादव की फिल्म 'रिश्ते' का फर्स्ट लुक रिलीज

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और अभिनेत्री रति पांडेय स्टारर एसआरके म्यूजिक प्रा. लि. के बैनर तले बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रिश्ते’ का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है।फिल्म रिश्ते का निर्…

खेसारीलाल यादव की फिल्म 'रिश्ते' का फर्स्ट लुक रिलीज
खेसारीलाल यादव की फिल्म 'रिश्ते' का फर्स्ट लुक रिलीज | फ़ोटो: TVL News


भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और अभिनेत्री रति पांडेय स्टारर एसआरके म्यूजिक प्रा. लि. के बैनर तले बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रिश्ते’ का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है।


फिल्म रिश्ते का निर्माण शर्मिला आर. सिंह ने किया है, और इसकी प्रस्तुति रौशन सिंह ने की है। वहीं, फिल्म का निर्देशन प्रेमांशु सिंह ने किया है। फिल्म 14 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में खेसारीलाल यादव बेहद दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लू कलर का कोट पहना है, जो उनके एक अलग अंदाज को दर्शा रहा है। उनके पीछे चार लोग धोती और सफेद गमछे में नजर आ रहे हैं।


फिल्म रिश्ते को लेकर खेसारीलाल यादव ने कहा, रिश्ते की कहानी भावनाओं से भरपूर है और यह दर्शकों के दिलों को छूने वाली है। हम दर्शकों को एक यादगार अनुभव देने की उम्मीद कर रहे हैं। फिल्म में रिश्तों की अहमियत और गहराई को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है।


मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म बहुत पसंद आएगी। निर्माता शर्मिला आर.सिंह ने फिल्म ‘रिश्ते’ को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, हमारी यह फिल्म दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने का काम करेगी।


‘रिश्ते’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि रिश्तों की गहराई और परिवार के महत्व को दर्शाने वाली एक कहानी है।


भोजपुरी सिनेमा लगातार आगे बढ़ रहा है, और हम इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस फिल्म में मनोरंजन के साथ-साथ एक गहरी सामाजिक और पारिवारिक संवेदना भी देखने को मिलेगी, जिससे हर दर्शक खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेगा।


हम पूरी टीम के साथ मिलकर इसे दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।” रौशन सिंह ने बताया


कि फिल्म का कंटेंट, संगीत, लोकेशन और प्रस्तुति सभी दर्शकों को एक नई अनुभूति देने वाले हैं। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे 14 मार्च को सिनेमाघरों में आकर इस फिल्म का आनंद जरूर लें।


फिल्म रिश्ते में खेसारीलाल यादव और रति पांडेय के साथ आकांक्षा पुरी, विनोद मिश्रा, समर्थ चतुर्वेदी, सुजान सिंह,संजीव मिश्रा, युगांत पाण्डेय, माया यादव,सोनू पाण्डेय, निशा झा, रंभा सहनी, जया पाण्डेय, प्रियांशु सिंह, विजया लक्ष्मी सिंह, दिलीप यादव भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।