मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

पारुल गुलाटी बनीं 'डोनाली' का हिस्सा, डकैती करते आएंगी नजर

अभिनेत्री पारुल गुलाटी सिरीज़ डोनाली में काम करती नजर आयेंगी। पारुल गुलाटी जल्द ही दर्शकों को अपने नए पीरियड ड्रामा डोनाली में एक दमदार अवतार में नज़र आएंगी।इस सिरीज़ का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर ई. न…

पारुल गुलाटी बनीं 'डोनाली' का हिस्सा, डकैती करते आएंगी नजर
पारुल गुलाटी बनीं 'डोनाली' का हिस्सा, डकैती करते आएंगी नजर | फ़ोटो: TVL News


अभिनेत्री पारुल गुलाटी सिरीज़ डोनाली में काम करती नजर आयेंगी। पारुल गुलाटी जल्द ही दर्शकों को अपने नए पीरियड ड्रामा डोनाली में एक दमदार अवतार में नज़र आएंगी।


इस सिरीज़ का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर ई. निवास ने किया है। डोनाली में चंकी पांडे, दिव्येंदु शर्मा, बरुण सोबती, संध्या मृदुल और पारुल गुलाटी जैसे शानदार कलाकार नज़र आएंगे।


1960 के दशक के चंबल के डकैतों की कहानी पर आधारित यह सिरीज़ एक ज़बरदस्त सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है।


ग्वालियर और इसके आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर शूट की गई यह सिरीज़ ग्वालियर, पनिहार और अन्य छोटे कस्बों के असली लोकेशंस को दिखाती है, जिससे इसकी कहानी को एक वास्तविकता का अहसास मिलेगा।


कहा जा रहा है कि चंकी पांडे और पारुल गुलाटी इस सिरीज़ में डकैतों की भूमिका निभाते नज़र आएंगे। पारुल ने कहा, "डोनाली ई. निवास सर के दिल के बहुत करीब है। मेरी भूमिका काफी परतों वाली और दमदार है।


इस किरदार के ज़रिए दर्शकों को मेरा एक नया रूप देखने को मिलेगा, जिसे लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं।


इसके अलावा, इतने शानदार कलाकारों चंकी सर, बरुण और दिव्येंदु के साथ काम करना मेरे लिए एक बेहतरीन अनुभव होने वाला है।


इस कहानी में एक गहरा भावनात्मक पहलू भी है, जो इसे और खास बनाता है।" डोनाली इस साल के अंत तक रिलीज़ होने की उम्मीद है




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।