जेवर से टप्पल और पिसावा जट्टारी तक बनेगा एयरपोर्ट का फ्लाइंग जोन
दिल्ली एयरपोर्ट से इंडिगो के विमान ने उड़ान भरने के 10 मिनट बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फ्लाइंग जॉन में प्रवेश कर लिया और एयरपोर्ट लैंडिंग और टेकऑफ के लिए लगाए गए उपकरणों की जांच के लिए हवा में उ…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें3 बार पढ़ा गया
जेवर से टप्पल और पिसावा जट्टारी तक बनेगा एयरपोर्ट का फ्लाइंग जोन | फ़ोटो: TVL News
दिल्ली एयरपोर्ट से इंडिगो के विमान ने उड़ान भरने के 10 मिनट बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फ्लाइंग जॉन में प्रवेश कर लिया और एयरपोर्ट लैंडिंग और टेकऑफ के लिए लगाए गए उपकरणों की जांच के लिए हवा में उड़ान भरता रहा। इस दौरान विमान ने जेवर, रबूपुरा, जहांगीरपुर व अलीगढ़ के टप्पल, जटटारी व पिसावा तक उड़ान भरी। जिन कस्बे और गांव के ऊपर से होकर बेहद कम ऊंचाई पर विमान ने उड़ान भरी उन गांव में भी ग्रामीणों ने विमान को देख जेवर एयरपोर्ट पर ट्रायल के बारे में जानकारी लेने के लिए अपने परचितों से बात की और सफल लैंडिंग की खबर पर खुशी का इजहार किया है। इंडिगो का विमान दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद सीधे एयरपोर्ट के ऊपर से होते हुए अलीगढ़ के पिसावा क्षेत्र तक गया। जिसके बाद वापस लौटा तो जहांगीरपुर क्षेत्र से होते हुए फिर से एयरपोर्ट के रनवे तक पहुंचा और फिर रबूपुरा की तरफ उड़ान भरी। रबूपुरा के नजदीक से जेवर की तरफ एयरपोर्ट फ्लाइंग जोन का रूख किया और टप्पल जटटारी के हवाई क्षेत्र से होते हुए फिर से दयानतपुर की तरफ पहुंचा जहां से सीधे रनवे की तरफ घुमते हुए इतिहास रचा।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 10 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।