मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

80 शहरों में एक साथ हुआ फ्री प्री-नीट मेगा मॉक टेस्ट

मुंबई (अनिल बेदाग): 4 मई को आयोजित होने जा रही नीट-यूजी 2025 परीक्षा से पहले, मोशन एजुकेशन द्वारा देशभर के 80 शहरों में एक साथ मेगा मॉक टेस्ट आयोजित किया गया। इस अभ्यास परीक्षा में करीब 8000 नीट अभ्य…

80 शहरों में एक साथ हुआ फ्री प्री-नीट मेगा मॉक टेस्ट
80 शहरों में एक साथ हुआ फ्री प्री-नीट मेगा मॉक टेस्ट | फ़ोटो: TVL News

मुंबई (अनिल बेदाग): 4 मई को आयोजित होने जा रही नीट-यूजी  2025 परीक्षा से पहले, मोशन एजुकेशन द्वारा देशभर के 80 शहरों में एक साथ  मेगा मॉक टेस्ट आयोजित किया गया। इस अभ्यास परीक्षा में करीब 8000 नीट  अभ्यर्थियों ने भाग लिया। कोटा में यह मॉक टेस्ट दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक  आयोजित किया गया, जो कि असली परीक्षा के समयानुसार ही था।


मोशन  एजुकेशन के संस्थापक और सीईओ नितिन विजय स्वयं परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे  और छात्रों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया, “यह मॉक टेस्ट हमारे  अनुभवी फैकल्टी द्वारा नीट-यूजी 2025 के नए पैटर्न और संभावित कठिनाई स्तर  को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।”


मोशन  एजुकेशन में जॉइंट डायरेक्टर और नीट डिवीजन हेड अमित वर्मा ने छात्रों को  संबोधित करते हुए कहा, “अब नए टॉपिक शुरू करने के बजाय मॉक टेस्ट को समय  सीमा में हल करने का अभ्यास करें। तीन घंटे में 180 प्रश्न हल करने की आदत  डालें और हर टेस्ट के बाद अपनी गलतियों का विश्लेषण करें। यह देखें कि गलती  की वजह कांसेप्चुअल गैप, समझ की कमी, या समय प्रबंधन की समस्या है। उसी के  अनुसार तैयारी में सुधार करें। सबसे जरूरी बात, तनावमुक्त रहें और अपने  स्वास्थ्य का ध्यान रखें।”


कोटा  की एक छात्रा शुभ्रा सिंह ने मॉक टेस्ट के अनुभव को साझा करते हुए कहा,  “यह टेस्ट बिल्कुल असली नीट परीक्षा जैसा माहौल लेकर आया। इससे हमें अपनी  तैयारी का मूल्यांकन करने और समय प्रबंधन को बेहतर करने का मौका मिला।”


एक  और प्रतिभागी राजीव कुमार ने कहा, “इस तरह के फुल-स्केल मॉक टेस्ट से हमें  असली परीक्षा का दबाव समझने में मदद मिली और उसे संभालने की रणनीति भी तय  हो पाई। यह हमारी तैयारी को शार्प करने के लिए बेहद उपयोगी रहा।“

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 मई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।