मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

गुजरात चुनाव 2022: गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी और पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल नहीं लड़ेंगे चुनाव

गांधीनगर: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी और पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल क…

गुजरात चुनाव 2022: गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी और पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल नहीं लड़ेंगे चुनाव
गुजरात चुनाव 2022: गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी और पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल नहीं लड़ेंगे चुनाव | फ़ोटो: TVL News

गांधीनगर: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी और पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल के अलावा पूर्व शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडासमा ने भी अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।



 गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा,''इस बार चुनाव में नए लोगों, कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारी देनी चाहिए। मैं चुनाव नहीं लडूंगा ऐसा पत्र दिल्ली को लिखकर बताया है। केंद्रीय चुनाव समिति जिन भी प्रत्याशियों का चुनाव करेगी उनको जिताने का प्रयत्न करेंगे|



भूपेंद्र सिंह ने कहा, 'मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा और पार्टी के अपने वरिष्ठ नेताओं को बता चुका हूं। मैंने तय किया है कि अन्य कार्यकर्ताओं को अवसर मिलना चाहिए। मैं अब तक नौ बार चुनाव लड़ चुका हूं। मैं पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं, ”



इस बीच गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यालय पहुंचे। 


भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह , ओपी माथुर , महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा और केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया मौजूद हैं|



Gujarat Chunav 2022: गुजरात में 2 चरणों में वोटिंग, 8 दिसंबर को नतीजे 


गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे| पहला चरण 1 दिसंबर और दूसरा चरण 5 दिसंबर को होगा|  हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे| 








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।